द्रविड़ को मिलेगा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’, गिल बनेंगे ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’

द्रविड़ को मिलेगा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’, गिल बनेंगे ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’


होमखेलक्रिकेट

द्रविड़ को मिलेगा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’, गिल बनेंगे ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’

Last Updated:

BCCI Awards Rahul Dravid Shubman Gill: राहुल द्रविड़ की कामयाबी में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है, क्योंकि उन्हें 15 मार्च को होने वाले बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना जाना तय है.

Zoom

राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच रहते हुए उन्हें भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई. 15 मार्च को दिल्ली में सालाना BCCI नमन अवॉर्ड्स सेरेमनी में ड्राइड को यह खास अवॉर्ड दिया जाएगा. वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना जाना लगभग तय है.

कर्नाटक के इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के लिए 164 टेस्ट, 344 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला. उन्होंने टेस्ट और वनडे में क्रमशः 13,288 रन और 10,889 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र T20I में 21 गेंदों में 31 रन बनाए. बतौर कप्तान द्रविड़ ने टेस्ट और वनडे में कुल 104 मैचों में भारत की कमान संभाली. उनके कप्तान रहते हुए भारत ने 50 मैच जीते, 39 हारे और 11 मैच ड्रॉ रहे. द्रविड़ की कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 48.07 रहा.

राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड.

राहुल द्रविड़ ने 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कुछ समय तक क्रिकेट कमेंट्री की और फिर कोचिंग की ओर रुख किया. द्रविड़ इंडिया ए और भारत अंडर-19 टीम के मुख्य कोच बने. उनकी कोचिंग में भारत ने 2018 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता. उस टीम में शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी शामिल थे. 2021 में द्रविड़ ने रवि शास्त्री की जगह भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद संभाला. उनके कोच रहते भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रनर-अप रहा और बाद में 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा.

गिल बनेंगे ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’
शुभमन गिल का ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना जाना लगभग तय है. 26 साल के गिल को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन उन्होंने टेस्ट और वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है. गिल ने 2025 में टेस्ट मैचों में 70 से ज्यादा की औसत से 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर ड्रॉ हुई सीरीज में 754 रन भी शामिल हैं.

शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर.

गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में भी भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने 188 रन बनाए और साल 2025 में वनडे में कुल 490 रन बनाए. गिल ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 49 की औसत से 1,764 रन बनाए, जिसमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि टी20 इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन आईपीएल में वह शानदार फॉर्म में थे. आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए 50 की औसत से 650 रन बनाए.

मिताली राज को भी सम्मान
द्रविड़, गिल के अलावा शुभमन गिल और आयुष म्हात्रे को भी सम्मानित किया जाएगा. आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार भारतीय घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर को दिया जाता है. म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा. मिताली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और उनकी कप्तानी में भारत 2005 और 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा था. हालांकि, दोनों बार टीम उपविजेता रही.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link