25-30 गेंद खेलें माही भाई तो मच जाएगी तबाही…पुजारा का बड़ा बयान

25-30 गेंद खेलें माही भाई तो मच जाएगी तबाही…पुजारा का बड़ा बयान


Last Updated:

Cheteshwar Pujara MS Dhoni: एमएस धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर जारी बहस के बीच चेतेश्वर पुजारा ने बड़ा बयान दिया है. पुजारा का मानना है कि धोनी को नंबर 8 या 9 पर भेजना उनकी प्रतिभा की बर्बादी है. अगर वह 25-30 गेंदें खेलें तो आज भी मैच का रुख बदल सकते हैं. संजू सैमसन की टीम में एंट्री और फिटनेस की चिंताओं के बावजूद, सीएसके सीईओ ने साफ किया है कि धोनी हर मैच खेलेंगे. अब देखना यह है कि चेन्नई माही के पावर का सही इस्तेमाल कैसे करती है.

Zoom

पुजारा ने धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर उ ठाए सवाल.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के खेल से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि ‘थाला’ यानी एमएस धोनी आगामी आईपीएल सीजन में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. अपनी ढलती उम्र और फिटनेस की चुनौतियों के चलते धोनी पिछले कुछ समय से नंबर 8 या 9 पर बल्लेबाजी करने उतर रहे हैं. लेकिन क्या यह टीम के लिए सही रणनीति है? भारतीय टेस्ट दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ऐसा नहीं मानते.
धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर जारी बहस में अब पुजारा भी कूद पड़े हैं. 2021 में सीएसके की खिताबी जीत का हिस्सा रह चुके पुजारा ने धोनी के लोअर ऑर्डर में आने पर हैरानी जताई है.

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने ‘जियोहॉटस्टार’ पर बातचीत के दौरान पुजारा ने कहा, ‘मुझे एमएस धोनी के नंबर 8 या 9 पर बल्लेबाजी करने का कोई तर्क समझ नहीं आता. उनके पास आज भी अकेले दम पर मैच पलटने की क्षमता है, जो सीएसके के किसी और बल्लेबाज में नहीं दिखती. अगर वह सिर्फ 5 या 10 गेंद खेलकर इतना प्रभाव छोड़ सकते हैं, तो सोचिए अगर माही भाई 25 या 30 गेंदें खेलें तो वह क्या कर सकते हैं.’ पुजारा का मानना है कि धोनी की बिग-हिटिंग स्किल्स का पूरा फायदा उठाने के लिए उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए.

पुजारा ने धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर उ ठाए सवाल.

‘परिवार’ जैसा माहौल और बदलाव का दौर
पुजारा ने सीएसके के ड्रेसिंग रूम की संस्कृति की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि कैसे चेन्नई की टीम खिलाड़ियों के प्रति वफादार रहती है, जिससे खिलाड़ी भी टीम के लिए जान झोंक देते हैं. खिलाड़ियों को पता होता है कि उनसे क्या उम्मीद की जा रही है. इतिहास गवाह है कि जो एक बार सीएसके में आता है, वह लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहता है. टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है, इसलिए युवाओं को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है.

सीईओ काशी विश्वनाथन का बड़ा बयान
धोनी की फिटनेस और उनके हर मैच खेलने को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि धोनी इस सीजन के हर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. विश्वनाथन ने आत्मविश्वास के साथ कहा, ‘मेरे हिसाब से धोनी इस सीजन के सभी मैच खेलेंगे.’

संजू सैमसन की एंट्री ने बदला समीकरण
इस सीजन का सबसे बड़ा धमाका सीएसके द्वारा संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करना रहा. सैमसन एक बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान हैं. संजू के आने के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि मैदान पर धोनी की भूमिका क्या होगी? क्या वह सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे या विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू संभालेंगे?

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link