Gun Manufacturing Factory Busted In Madhya Pradesh Chhatarpur; Ten Arrested With Katta | 3 अवैध हथियार बनाने की कट्टा फैक्ट्री पर छापा; 10 आरोपियों समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान जब्त

Gun Manufacturing Factory Busted In Madhya Pradesh Chhatarpur; Ten Arrested With Katta | 3 अवैध हथियार बनाने की कट्टा फैक्ट्री पर छापा; 10 आरोपियों समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान जब्त


छतरपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी हैं। साथ ही अवैध हथियार बनाने का सामान और हथियार जब्त किए हैं।

  • आरोपी सीमावर्ती उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के खरीददारों को बेचते थे हथियार
  • एक थाना लुगासी क्षेत्र से अवैध कट्टा फैक्ट्री और दूूसरी प्रकाश बमोरी थाना क्षेत्र से पकड़ी गई

छतरपुर पुलिस ने जिले भर से पांच थानों की संयुक्त टीम ने मिलकर हथियार बनाने की तीन कट्टा फैक्ट्रियां पकड़ी हैं। जहां 10 आरोपियों से 10 कट्टे, दर्जनों जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में कट्टा बनाने का सामान जब्त किया है। जहां यह आरोपी सीमावर्ती उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के खरीददारों को बेचते थे।

छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि छतरपुर पुलिस ने 3 कट्टा फैक्ट्रियों को पकड़ा है। जिनमें संचालक समेत 7 कट्टा खरीदने वाले युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। इन फैक्ट्रियों से 10 अवैध कट्टे, दर्जनों कारतूस और कट्टे बनाने का सामान सहित रॉ मटेरियल जब्त किया गया है।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ये काम सीमावर्ती इलाकों में हो रहा था।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ये काम सीमावर्ती इलाकों में हो रहा था।

एसपी सचिन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक कट्टा फैक्ट्री थाना लुगासी क्षेत्र से अवैध कट्टा फैक्ट्री, प्रकाश बमोरी थाना क्षेत्र से पकड़ी गई है, इसमें तीन व्यक्ति संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 10 अवैध कट्टा लिए घूम रहे लोगों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, ओरछा रोड थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने युवकों को गिरफ्तार किया जब उनसे पूछताछ की गई, उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने प्रकाश बमोरी थाना क्षेत्र से खरीदे।

कार्रवाई के लिए डीएसपी राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई और प्रकाश बमोरी छापामार कार्रवाई कर तीन फैक्ट्रियों को जब्त कर फैक्ट्री संचालित करने वाले अजय तिवारी निवासी प्रकाश बमोरी कौशल किशोर विश्वकर्मा निवासी नरेश विश्वकर्मा निवासी लुगासी को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य 7 लोगों को अवैध कट्टा लिए गिरफ्तार किया हैं फैक्ट्री से 10 कट्टे जिंदा कारतूस वह कट्टे बनाने की सामान दिया गया है।



Source link