नीमच जिला अस्पताल से मजदूर की बाइक चोरी: पीड़ित बोला- पुलिस ने अभी तक सीसीटीवी चेक नहीं किए – Neemuch News

नीमच जिला अस्पताल से मजदूर की बाइक चोरी:  पीड़ित बोला- पुलिस ने अभी तक सीसीटीवी चेक नहीं किए – Neemuch News




नीमच जिला अस्पताल से एक मजदूर की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। मनासा के हांसपुर निवासी श्यामलाल शर्मा अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए 8 मार्च को अस्पताल आए थे। घर में बेटी के जन्म की खुशियों के बीच बुधवार की रात को अस्पताल परिसर से ही उनकी बाइक चोरी हो गई। श्यामलाल मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बाइक चोरी होने के बाद उन्हें अस्पताल के कामों और बाजार से सामान लाने के लिए पैदल ही भटकना पड़ रहा है। यह बाइक (टीवीएस स्पोर्ट) उनके बड़े भाई राजेंद्र शर्मा के नाम पर थी। पीड़ित ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सीसीटीवी फुटेज चेक करने की जहमत नहीं उठाई है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही अस्पताल में वाहनों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। पिछले चार महीनों से यहां वाहन स्टैंड का ठेका खत्म हो चुका है, लेकिन नया टेंडर नहीं किया गया। सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल का कहना है कि ठेकेदार और मरीजों के परिजन के बीच होने वाले विवादों की वजह से टेंडर प्रक्रिया बंद है। दिन में तो कर्मचारी तैनात रहते हैं, लेकिन रात में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है।



Source link