‘मेरी इज्जत पर दाग मत लगाओ’, मोनालिसा के पिता ने जोड़े हाथ, रुंधे गले से क्या बोले

‘मेरी इज्जत पर दाग मत लगाओ’, मोनालिसा के पिता ने जोड़े हाथ, रुंधे गले से क्या बोले


Last Updated:

मोनालिसा भोंसले की शादी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. उन्हें अभिनय का मौका देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे ‘लव जिहाद’ तक करार दिया है. वहीं मोनालिसा का परिवार भी शादी के खिलाफ है. अब इस पर मोनालिसा के पिता का भी बयान सामने आया है.

Zoom

मोनालिसा के पिता ने रुंधे गले से वापस आने की लगाई गुहार

मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोंसले की शादी इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. मोनालिसा ने फरमान खान से शादी की. मोनालिसा के पिता के खिलाफ जबरन शादी कराने की कोशिश का आरोप लगाया है. कुछ लोग इसे मोनालिसा का निजी फैसला बता रहे हैं तो कुछ इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं. कुंभ में माला और फूल बेचकर मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान का खींचा था.

न्यूज 18 के साथ मोनालिसा के पिता जय सिंह ने एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा कि फरमान रुद्राक्ष की माला पहनता था और पूजा पाठ करता था. हिंदू मुस्लिम में भेद नहीं कर पाया. मोनालिसा के पिता ने फरमान के दो नाम होने के बात भी कही है.

मेरी लड़की को फंसाया गया: मोनालिसा के पिता
मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले ने कहा कि फरमान और मोनालिसा की शादी हो गई. इस बात की जानकारी मुझे यहां (महेश्वर) आकर लगी. मेरी लड़की और मुझे बुलाकर फंसाया है. उन्होंने कहा था कि एक्टिंग, डांस, कथक सिखाएंगे, खर्च भी कम लगेगा. मोनालिसा को बोला था कि अच्छे वीडियो देखकर एक्टिंग करो. आपके साढ़े तीन लाख फॉलोअर हैं. आपके वीडियो बनाकर आपकी आईडी पर डालेंगे.

कैमरे के सामने मोनालिसा के पिता ने जोड़े हाथ
जय सिंह भोंसले ने कैमरे पर हाथ जोड़कर मोनालिसा से कहा कि ऐसे लोगों से दूर होकर बेटा आ जाओ. हमारी इज्जत पर दाग मत लगाओ. ऐसे दूसरे लोगों में घुसना अच्छी बात नहीं, आपकी लाइफ खराब हो जाएगी. उसको छोड़कर आ जाए और हिंदू धर्म से माफी मांग ले.

पिता ने मोनालिसा को बताया झूठा
उन्होंने कहा कि बुआ के लड़के के साथ रिश्ते वाली बात पर जयसिंह ने कहा कि अब वो बड़ी एक्टर हो गई है, झूठ बोल रही है. शादी करवाना होता तो फिल्म थोड़ी करने देता. वो पुलिस से सुरक्षा मांग रही है. मैं डाकू हूं क्या? जो मार डालूंगा.

उन्होंने कहा कि वापसी में फ्लाइट के लिए हम दोनों के टिकट थे. एयरपोर्ट नहीं जाने दिया और थाने में उलझा दिया. फरमान ने बोला कि आप आपकी लड़की को छोड़ जाओ, टिकट का पैसा मेरे से ले लो. 4 से पांच महीने पहले ही फरमान संपर्क में आया था.



Source link