मंदसौर जिले के नगरी क्षेत्र में गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बालमुकुंद पिता शिवनारायण, निवासी नांदलेटा, जिला रतलाम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालमुकुंद मोटरसाइकिल से मंदसौर जिले के नगरी क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपनी पत्नी को कचनारा बस स्टैंड छोड़ने गए थे। पत्नी को बस स्टैंड पर छोड़ने के बाद जब वे वापस नगरी की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें बालमुकुंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मंदसौर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बालमुकुंद के हाथ, कंधे और सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी के पकड़े जाने की खबर नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव फिलहाल मृतक का शव जिला चिकित्सालय के मर्च्युरी रूम में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Source link