मऊगंज में पटेहरा टीकट में झाड़ियों में लगी आग: दमकल ने किसानों की खड़ी फसल को जलने से बचाया – Mauganj News

मऊगंज में पटेहरा टीकट में झाड़ियों में लगी आग:  दमकल ने किसानों की खड़ी फसल को जलने से बचाया – Mauganj News




हनुमना तहसील के पटेहरा टीकट गांव में गुरुवार शाम झाड़ियों में लगी आग ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दीं। गनीमत रही कि दमकल टीम ने सही समय पर पहुंचकर किसानों की खड़ी फसल को जलने से बचा लिया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है, जब गांव के बाहरी हिस्से में अचानक झाड़ियों में आग लग गई। तेज हवा ने आग में घी का काम किया और लपटें तेजी से पास के खेतों की ओर बढ़ने लगीं। इन खेतों में कमलेश प्रजापति समेत कई किसानों की फसल कटने के लिए तैयार खड़ी थी। आग को बढ़ता देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम की मुस्तैदी ग्रामीणों ने बिना देर किए पुलिस और डायल 112 को इसकी खबर दी। सूचना मिलते ही मऊगंज से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल चालक घनश्याम और उनकी टीम ने तुरंत काम शुरू किया और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते हुई इस कार्रवाई से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल राख होने से बच गई। जांच में जुटा प्रशासन आग की वजह से आसपास के कई पेड़ और झाड़ियां पूरी तरह जल गए हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि आग घरों तक नहीं पहुंची। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि आग लगी कैसे। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।



Source link