Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

साइबर ठगी के 60 हजार रुपए युवती को वापस मिले: तुरंत शिकायत से पुलिस ने बैंक खाते को फ्रीज कराया था – Anuppur News

Madhya Pradesh Samachar12/03/2026
साइबर ठगी के 60 हजार रुपए युवती को वापस मिले:  तुरंत शिकायत से पुलिस ने बैंक खाते को फ्रीज कराया था – Anuppur News

अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक युवती के पैसे वापस दिलाने में मदद की। पुलिस की सक्रियता से पीड़िता के खाते से उड़ाए गए 88,825 रुपयों में से 60,000 रुपए वापस मिल गए हैं। गुरुवार को कोर्ट ने बैंक को यह रकम पीड़िता को लौटाने का आदेश दे दिया है। बिजुरी की रहने वाली नियती देवानी 14 जनवरी को साइबर ठगों के जाल में फंस गई थीं। जालसाजों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए उनके बैंक अकाउंट से कुल 88,825 रुपए निकाल लिए थे। नियती ने तुरंत इसकी शिकायत बिजुरी थाने में दर्ज कराई। पुलिस की फुर्ती से रुकी रकम पुलिस ने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर केस दर्ज कराया और उस बैंक खाते को फ्रीज (बैन) करवा दिया, जिसमें ठगी के पैसे भेजे गए थे। इस तत्परता की वजह से 60,000 रुपए ठगों के हाथ लगने से पहले ही सुरक्षित कर लिए गए। ‘गोल्डन ऑवर’ का महत्व थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में शुरुआत के कुछ घंटे यानी ‘गोल्डन ऑवर’ सबसे अहम होते हैं। अगर पीड़ित व्यक्ति ठगी होते ही तुरंत जानकारी दे देता है, तो पैसा वापस मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कोर्ट ने यह पैसा नियती को वापस देने का फैसला सुनाया है। पुलिस की जरूरी सलाह पुलिस ने आम लोगों को सावधान रहने के लिए कुछ जरूरी बातें कही हैं- किसी भी अनजान कॉल या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना बैंक ओटीपी (OTP), पिन या पासवर्ड कभी किसी को न बताएं। अगर ठगी हो जाए, तो बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Source link

Tagged Account Freeze, Anuppur Cyber Fraud, Bijuri Police, cyber crime, Cyber thug, Madhya Pradesh News, Money Recovery, online fraud

Post navigation

⟵ रोहित-विराट की तरह खेलते तो हार जाते, वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्या का बयान
एंकर नहीं, विस्फोटक खिलाड़ी चाहिए, गिल के स्ट्राइक रेट पर भड़के आकाश चोपड़ा ⟶

Related Posts

महाराष्ट्र किसान सभा की धमकी: मोदी ने किसानों पर गोली चलाई तो आरएसएस मुख्यालय और मोहन भागवत को उड़ा देंगे- अरुण बनकर
महाराष्ट्र किसान सभा की धमकी: मोदी ने किसानों पर गोली चलाई तो आरएसएस मुख्यालय और मोहन भागवत को उड़ा देंगे- अरुण बनकर

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप बैतूल28 मिनट पहले कॉपी लिंक मीडिया…

बाइक और वैन की भिड़ंत, पिता की मौत, बेटा गंभीर:  सागर-रहली मार्ग पर हुआ हादसा, रानगिर जा रहे थे पिता-पुत्र – Sagar News
बाइक और वैन की भिड़ंत, पिता की मौत, बेटा गंभीर: सागर-रहली मार्ग पर हुआ हादसा, रानगिर जा रहे थे पिता-पुत्र – Sagar News

बाइक और वैन की टक्कर में एक की मौत। सागर के रहली मार्ग पर स्थित ग्राम घाटमपुर के पास तेज…

The same pond, which has been transformed for tourism, has now turned into a garbage house, in a condition of 20 acres of ponds, every part of it will get upset. | जिस सूपाताल को पर्यटन के लिए सँवारा अब वही तालाब कचराघर में तब्दील हो गया, 20 एकड़ के तालाब में हर हिस्से में मन खिन्न हो जाए ऐसी दशा

Hindi News Local Mp Jabalpur The Same Pond, Which Has Been Transformed For Tourism, Has Now Turned Into A Garbage…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories