मोनालिसा के ‘लवजिहाद’ सवाल पर माइक हटाकर निकले देवकीनंदन ठाकुर: बोले-‘आज सिर्फ खेल’; इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का उद्घाटन – Indore News

मोनालिसा के ‘लवजिहाद’ सवाल पर माइक हटाकर निकले देवकीनंदन ठाकुर:  बोले-‘आज सिर्फ खेल’; इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का उद्घाटन – Indore News


मोनालिसा की शादी के सवाल पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कोई जवाब नहीं दिया।

देश में सनातन की मुखर आवाज उठाने वाले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर इन दिनों इंदौर में हैं। मौका है ‘सनातन प्रीमियर लीग’ (SPL) का।

.

खेल के जरिए युवाओं को जोड़ने का दावा करने वाले देवकीनंदन ठाकुर से जब क्रिकेट पर बात की, तो बड़े-बड़े ‘शॉट्स’ लगाए, लेकिन जैसे ही सवाल प्रयागराज के कुंभ में वायरल हुईं खरगोन की मोनालिसा और ‘लव जिहाद’ जैसे चर्चित मुद्दे पर आया, तो वे डिफेंसिव हो गए।

सनातन बचाने की हुंकार भरने वाले महाराज कैमरे के सामने इस विवादित सवाल से बचकर निकलते नजर आए। पढ़िए दैनिक भास्कर से देवकीनंदन ठाकुर की बातचीत।

एजेंडा एक ही, युवाओं के हाथ में हो डंडा और झंडा

इंदौर में शुरू हुई इस अनूठी क्रिकेट लीग को लेकर देवकीनंदन ठाकुर बेहद उत्साहित दिखे। जब उनसे पूछा गया कि इस पूरी लीग का मुख्य उद्देश्य या एजेंडा क्या है, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा

मेरा एक ही एजेंडा है। युवाओं को मिल जाए डंडा और झंडा। हर युवा चाहता है कि उसका करियर उसकी पसंद के क्षेत्र में बने। हमारा मकसद इन बच्चों का करियर बनाना है

QuoteImage

महाराज का इशारा साफ था कि वे खेल के मैदान के जरिए युवाओं में धार्मिक गौरव और शारीरिक मजबूती (अनुशासन) दोनों भरना चाहते हैं।

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने लीग का शुभारंभ किया।

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने लीग का शुभारंभ किया।

नि:शुल्क ट्रायल और ‘जीरो’ बजट सिलेक्शन

अक्सर खेल लीगों में भारी भरकम फीस और सिलेक्शन के नाम पर वसूली की खबरें आती हैं, लेकिन देवकी नंदन ठाकुर ने दावा किया कि यह लीग पूरी तरह सेवा भाव से प्रेरित है। उन्होंने बताया…

  1. सिलेक्शन प्रोसेस – देश के 8 अलग-अलग शहरों में नि:शुल्क ट्रायल आयोजित किए गए।
  2. खिलाड़ी – पूरे देश से 125 प्रतिभावान बच्चों को चुना गया है, जिन्हें 8 टीमों में बांटा गया है।
  3. प्रसारण – इन खिलाड़ियों को ‘भारत दर्शन’ और ‘OTT’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जाएगा ताकि उन्हें पहचान मिले।
  4. खास बात – खिलाड़ियों से ‘चवन्नी’ भी चार्ज नहीं की गई है। उन्हें संतों का आशीर्वाद और पूर्व क्रिकेटरों का अनुभव एक साथ मिलेगा।
शुभारंभ मौके पर देवकीनंदन ठाकुर के साथ इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव।

शुभारंभ मौके पर देवकीनंदन ठाकुर के साथ इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव।

फंडिंग का गणित : समाजसेवियों से मांगा ‘5 रुपया’

जब सवाल उठा कि बिना किसी फीस के इतना बड़ा आयोजन कैसे हो रहा है, तो महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘यह सब समाज के सहयोग से हो रहा है। अगर किसी समाजसेवी ने 100 रुपए कमाए हैं, तो हम उनसे हक से 5 रुपए मांग लेते हैं कि हमें इन बच्चों का भविष्य बनाना है। बस इसी जन-सहयोग से यह निर्माण हो रहा है।’

सवालों के जवाब देते हुए देवकीनंदन ठाकुर।

सवालों के जवाब देते हुए देवकीनंदन ठाकुर।

मोनालिसा का नाम आते ही बदला रुख – ‘ओनली खेल टुडे’

इंटरव्यू के दौरान दैनिक भास्कर ने उनसे सवाल पूछा जो इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय है। प्रयागराज की मोनालिसा, जिन्होंने हाल ही में एक मुस्लिम युवक के साथ निकाह किया है और ‘लव जिहाद’ जैसे आरोपों के बीच सुर्खियों में हैं।

चूंकि देवकीनंदन ठाकुर हमेशा सनातन धर्म को बचाने और धर्मांतरण के खिलाफ मुखर रहते हैं। उम्मीद थी कि वे इस पर कड़ा जवाब देंगे। लेकिन जैसे ही ‘मोनालिसा’ का नाम आया, महाराज ने हाथ जोड़ लिए और बात काटते हुए कहा ‘आज सिर्फ खेल…आज केवल खेल पर बात होगी।’ कट्टर सनातन की बात करने वाले महाराज का एक चर्चित सामाजिक मुद्दे पर इस तरह चुप हो जाना कई सवाल खड़े कर गया।

पिच पर आक्रामक, विवादों पर मौन?

देवकीनंदन ठाकुर अक्सर अपने मंचों से कहते हैं कि ‘सनातन की बेटियों को बचाना होगा’, लेकिन जब कैमरे के सामने एक ताजा उदाहरण (मोनालिसा केस) आया, तो उन्होंने कन्नी काट ली। इंदौर की इस प्रीमियर लीग में जहां एक तरफ बल्ला घूमेगा और ‘जय श्री राम’ के नारे गूंजेंगे, वहीं दूसरी ओर महाराज की यह चुप्पी चर्चा का विषय बन गई है।

विजेता टीम को मिलेंगे 31 लाख रुपए

बता दें, 12 से 15 मार्च तक इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। 12 मार्च को उद्घाटन के बाद 13,14 और 15 मार्च को सुबह 9 बजे से तीन-तीन मैच होंगे। आयोजन का नेतृत्व कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर कर रहे हैं।

टूर्नामेंट में 8 टीमें होंगी। जिसमें करीब 120 खिलाड़ी मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली और गुजरात से आएंगे। एसपीएल में बनाए गए हर रन पर 500 रुपए अलग रखे जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें…’

इंदौर में आज से सनातन क्रिकेट लीग:8 टीम हिस्सा लेंगी

इंदौर में चार दिवसीय सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का आयोजन 12 से 15 मार्च तक नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें आठ टीमें भाग लेंगी। 12 मार्च को उद्घाटन के बाद 13, 14 और 15 को सुबह 9 बजे से तीन-तीन मैच होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

महाकुंभ वायरल गर्ल बोली-शादी न होती तो सुसाइड कर लेती

महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर (मप्र) की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link