शाजापुर में रेलवे स्टेशन रोड से बाइक चोरी: सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी, पुलिस को नहीं मिली शिकायत – shajapur (MP) News

शाजापुर में रेलवे स्टेशन रोड से बाइक चोरी:  सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी, पुलिस को नहीं मिली शिकायत – shajapur (MP) News




शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड से एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एचडीएफसी फाइनेंस ब्रांच के बाहर हुई, जहां से एक अज्ञात युवक बाइक लेकर फरार हो गया। एचडीएफसी फाइनेंस ब्रांच के कर्मचारी राजेश परमार ने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी और काम से अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वे लौटे, तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार रात करीब 8 बजे सामने आया। फुटेज में एक युवक पहले पैदल आता हुआ दिखाई देता है। वह अपने मुंह पर कपड़ा बांधता है और कुछ ही समय में बाइक लेकर वहां से फरार हो जाता है। हालांकि, बाइक मालिक राजेश परमार द्वारा अभी तक कोतवाली थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत पर करेंगे कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फिलहाल थाने में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link