जबलपुर-रीवा एक्सप्रेस के एक कोच से धुआं निकलने के कारण शुक्रवार सुबह ऊँचेहरा स्टेशन पर यात्रियों में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के कोच क्रमांक 114674 से धुआं उठता देख यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेल कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही सभी यात्री सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उतर गए। स्टेशन पर मौजूद रेल अधिकारी और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेल कर्मचारियों ने तुरंत जांच शुरू की और धुआं निकलने के स्रोत को नियंत्रित किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बोगी के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं उठने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कोच की जांच की। राहत की बात यह रही कि घटना में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। तकनीकी टीम द्वारा आवश्यक जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना करने की अनुमति दी गई। करीब 36 मिनट तक ऊँचेहरा स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद ट्रेन रात 11:36 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना हुई। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Source link