कांग्रेस अब संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर तक नई संरचना बनाने जा रही है। इसके तहत प्रत्येक पंचायत में 25-25 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही मोहल्ला स्तर पर भी अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा। यह निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में दिए। वे तीन दिन के दौरे पर ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें ले रहे हैं। गुरुवार से शुरू हुए ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों का पहला फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर रखा गया है। सिमरोल ब्लॉक से सम्मेलन और बैठकों की शुरुआत हुई। इस दौरान पटवारी ने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि अब कांग्रेस में पुराने तरीके से काम नहीं चलेगा। पार्टी मजबूत होगी तो कार्यकर्ता भी मजबूत होंगे। बैठक में संगठन महासचिव दौलत पटेल और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी मौजूद रहे। पटवारी ने संगठन की मंशा और ‘सृजन अभियान’ के तहत तय गाइडलाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर 25-25 सदस्यों की कमेटी बनाई जाए और इनके माध्यम से कांग्रेस को मजबूत किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक पंचायत में मोहल्ला कमेटियों का गठन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद महू ग्रामीण, महू शहर, मानपुर और राऊ ब्लॉक में भी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। पटवारी ने ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर विशेष जोर दिया। आज सांवेर क्षेत्र में बैठकें 13 मार्च को सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पालिया ब्लॉक की बैठक जयश्री मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में, जबकि सांवेर ब्लॉक की बैठक बंधन गार्डन सांवेर में होगी। शिप्रा ब्लॉक की बैठक दोपहर में एबी रोड स्थित वेयरहाउस (पुराना टोल टैक्स) शिप्रा में रखी गई है। खुड़ैल ब्लॉक की बैठक पिवड़ाय के खाती समाज धर्मशाला में और राधा मंडल की बैठक दूधिया के चौधरी गार्डन में आयोजित होगी। देपालपुर में होगा दौरे का समापन प्रदेश अध्यक्ष का दौरा 14 मार्च को देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में समाप्त होगा। इस दिन बेटमा ब्लॉक की बैठक बियानी होटल में, देपालपुर ब्लॉक की बैठक सालासर कॉलेज के सामने इंदौर रोड पर, गौतमपुरा ब्लॉक की बैठक सांवरिया गार्डन (चंबल रोड) में और हातोद ब्लॉक की बैठक मारुतिधाम पिपलिया तफा रोड जम्बूर्डी हप्सी में आयोजित की जाएगी।
Source link