Indore News In Hindi : Indore Coronavirus Latest News Today Updates; 101-Year-Old Corona Patient Admitted To Arvindo Hospital | लॉकडाउन में एक भी दिन बाहर नहीं निकले फिर भी 101 साल के बुजुर्ग संक्रमित, 95 साल की दादी दे चुकी हैं कोरोना को मात

Indore News In Hindi : Indore Coronavirus Latest News Today Updates; 101-Year-Old Corona Patient Admitted To Arvindo Hospital | लॉकडाउन में एक भी दिन बाहर नहीं निकले फिर भी 101 साल के बुजुर्ग संक्रमित, 95 साल की दादी दे चुकी हैं कोरोना को मात


  • छत्री बाग के रहने वाले बुजुर्ग को स्वस्थ विभाग की टीम ने अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया
  • परिवार के बाकी 17 सदस्य घर पर ही क्वारैंटाइन, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल गए थे

दैनिक भास्कर

Jun 11, 2020, 09:00 PM IST

इंदौर. इंदौर में गुरुवार को 101 साल के बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए। संभवत: वे देश में सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। बुजुर्ग लॉकडाउन में घर पर ही रहे, इसके बावजूद वे इस वायरस से संक्रमित कैसे हुए, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां जांच करवाने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके पहले इंदौर की 95 साल की दादी कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुकी हैं।  

काेरोना पाॅजिटिव आने के बाद छत्री बाग निवासी 101 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बेटे के साथ लेकर अस्पताल पहुंची। परिवार के बाकी 17 सदस्यों को घर पर ही क्वारैंटाइन किया गया है। बेटे ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पिता एक बार भी बाहर नहीं निकले। चार दिन पहले पेट में दर्द हुआ तो पारिवारिक डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने एक्स-रे और खून की जांच करवाई तो पता चला कि किडनी में इंफेक्शन निकला। इसके बाद चोइथराम अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि पिता को निमोनिया हो गया है। यहां से उन्होंने जांच के शेल्बी अस्पताल जाने को कहा। इसके बाद हम पिता को लेकर बुधवार को निजी लैब पहुंचे, जहां कोरोना की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट आई तो पिता संक्रमित पाए गए। इसके बाद गुरुवार दोपहर 2 बजे टीम आई और पिता को बड़े भाई के साथ अरबिंदो अस्पताल लेकर गई। बेटे का कहना है कि पिता जब घर पर ही थे तो फिर वे इस वायरस के शिकार कैसे हुए इसका पता नहीं है।

95 साल की दादी ने कोरोना से जंग जीती
95 वर्षीय बुजुर्ग चंदाबाई परमार ने इस उम्र में कोरोना को हरा दिया। 11 दिन चले इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर अब घर में हैं। नेहरू नगर निवासी पोता बहू दीपा बताती हैं कि परदादी के दूसरे नंबर के बेटे व मेरे ससुर उमाकांत की 2 अप्रैल को पसलियों में दर्द हुआ तो त्रिवेणी अस्पताल ले गए। एक्स-रे में फेफड़ों में कफ निकला तो दूसरे अस्पताल जाने के लिए कहा। मयूर अस्पताल लेकर पहुंचे। 4 अप्रैल को सुबह 4 बजे मृत्यु हो गई। कोरोना के डर से हमने 6 को परिवार के 16 सदस्यों की जांच करवाई। 10 को आई जांच में परिवार के 6 सदस्य पॉजिटिव निकले। इसी दिन परदादी को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कर दिया। स्वस्थ होकर 21 अप्रैल की देर रात को घर लौट आईं।

गर्म रोटी और मछली खाना भी पसंद
दीपा बताती हैं कि 8 बजे तक उठ जाती हैं। 2 से 3 बार चाय पीती हैं। सुबह व शाम को योगा करती हैं। गर्म रोटी खाती हैं। दोपहर में दाल, चावल, रोटी और शाम को चाय के साथ बिस्किट, कुरकुरे, सेव-परमाल खाती हैं। रात को घी से बनी गुड़ की थूली, गुड़ के मीठे भजिये, शकर पारे, बादाम व रवे का हलवा, मछली, मटन पसंद करती हैं। रात को सब्जी रोटी खाती हैं। रोज रात को घी डालकर मलाई वाला दूध पीती हैं। जिस दिन पसंद का खाना नहीं मिलता तो नाराज हो जाती हैं।

शुरुआत में 48 घंटे आईसीयू में थी
डॉ. रवि डोसी बताते हैं कि बुजुर्ग को सर्दी-खांसी और थोड़ी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। गंभीर स्थित के चलते 48 घंटे तक आईसीयू में थीं। तबीयत में सुधार हुआ तो जनरल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी, विटामिन डी, जिंक, कैल्शियम, गर्म पानी, प्रोटीनयुक्त खाना, हाॅर्लेक्स मिलाकर दूध, हलका व्यायाम व कसरत करवाई। 

82 और 76 वर्षीय दो बुजुर्ग भी कोरोना को हराकर घर लौटे
82 वर्षीय बाबूलाल लाहौरी निवासी नेहरू नगर और 76 वर्षीय पद्मावती पाटलिया निवासी मल्हारगंज, महंत कॉम्प्लेक्स अरबिंदो अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। लाहौरी के नाती दीपक ठाकुर बताते हैं तीन मंजिला घर है। आम दिनों में नीचे नहीं उतरते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी नीचे नहीं उतरे। 11 मई को जांच हुई और 15 को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। नानाजी को सर्दी, खांसी, बुखार कुछ नहीं था, फिर भी पॉजिटिव निकले। इसी दिन अरबिंदो में भर्ती हुए। 24 को छुट्टी हो गई। इस उम्र में उन्हें कोई बीमारी नहीं है, क्योंकि रोज सुबह योग करते हैं। रोज घर में बना ही खाना खाते हैं कुछ विशेष नहीं।

निगम की सब्जी से हुआ संक्रमित
76 वर्षीय बुजुर्ग महिला पाटलिया के बेटे महेश बताते हैं कि मैंने 4 मई को नगर निगम से सब्जी मंगाई थी और तीन घंटे बाद बुखार आ गया। इसी से संक्रमित हुआ। 7 को जांच कराई और 11 को मैं व मां सहित 4 सदस्य पॉजिटिव निकले। इसी दिन अरबिंदो में भर्ती हुए। बाकी सदस्यों की 15 को जांच कराई, जिसमें 5 और सदस्य पॉजिटिव निकले। मेरी 20 को मां की 24 मई को छुट्टी हुई।

जिले में 3922 मरीज संक्रमित, 163 की गई जान

इंदौर जिले में अब तक हुए 53651 लोगों के सैंपल टेस्ट में से 3922 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 163 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। वहीं, 2618 मरीज काेराेना काे मात देकर घर लाैट चुके हैं। जिले में अभी 1141 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा हाेटल गार्डन में क्वारैंटाइन 4045 लोग भी घरों को लौट चुके हैं।



Source link