कांग्रेसियों ने ‘नरेंद्र की चाय’ दुकान बनाकर किया विरोध: देवास में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का विरोध, ढाबों का संचालन हो रहा प्रभावित – Dewas News

कांग्रेसियों ने ‘नरेंद्र की चाय’ दुकान बनाकर किया विरोध:  देवास में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का विरोध, ढाबों का संचालन हो रहा प्रभावित – Dewas News




देवास में रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कथित कमी के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को जवाहर चौक स्थित मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से एक नाली में पाइप डालकर उसे गैस चूल्हे से जोड़ा। पास में “नरेंद्र की चाय की दुकान” लिखी तख्ती भी लगाई गई। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के एक वायरल बयान पर तंज कसते हुए सरकार की गैस आपूर्ति व्यवस्था पर निशाना साधा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि सरकार गैस की कमी न होने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। उन्होंने बताया कि कई परिवारों को बुकिंग के 20-25 दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम लोग परेशान हैं। गौतम ने यह भी बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की कमी से होटल और ढाबा संचालक भी प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन जारी रहेगा।



Source link