मैहर में शुक्रवार को मां कर्मा देवी की जयंती के मौके पर साहू समाज ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया और शादी योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन भी रखा गया। जिला अध्यक्ष दीपक साहू की अगुवाई में यह शोभायात्रा नई सब्जी मंडी से शुरू हुई। समाज के सैकड़ों लोग गाजे-बाजे के साथ यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा रंगलाल चौराहा, शारदा टॉकीज और घंटाघर से होते हुए वार्ड नंबर 1 स्थित साहू समाज की धर्मशाला पहुंची। रास्ते में घंटाघर पर समाज के संरक्षक लखनलाल साहू की ओर से लोगों के लिए ठंडे पानी और जलपान का इंतजाम किया गया था। मेधावी छात्रों का सम्मान और परिचय सम्मेलन धर्मशाला में यात्रा खत्म होने के बाद कई सामाजिक कार्यक्रम हुए। साल 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं (10वीं और 12वीं) में 70% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इन छात्राओं का किया सम्मान 1- आकांक्षा साहू पिता नारायण साहू( सोनवाड़ी )10वीं 83%। 2- प्रिया साहू पिता राजेंद्र साहू(मैहर )10वीं 94%। 3- जितेंद्र साहू पिता संतोष साहू (बेरमा ) 12वीं 81%। 4- निशा साहू पिता मिठाई लाल साहू (धतूरा )10वीं 79%। 5- संदीप साहू पिता सुनील साहू (मैहर )10वीं 92%। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मंच मे मां कर्मा जयंती की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल्द साहू समाज धैर्मशाला के सामने बाउंड्री बनेगी। इसके बाद दोपहर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ, जिसमें समाज के परिवारों ने हिस्सा लिया। शाम को सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी ने की। आए हुए अतिथियों ने मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना की और समाज के लोगों को मिल-जुलकर रहने और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही।
Source link