मंदसौर में दलाली मांगने पर दुकानदार से मारपीट: 3 आरोपियों ने दुकान में घुसकर पीटा, सामान भी बिखेरा; अस्पताल में भर्ती – Mandsaur News

मंदसौर में दलाली मांगने पर दुकानदार से मारपीट:  3 आरोपियों ने दुकान में घुसकर पीटा, सामान भी बिखेरा; अस्पताल में भर्ती – Mandsaur News




मंदसौर शहर के कालाखेत रोड नंबर-1 इलाके में शनिवार रात दलाली के बकाया 20 हजार रुपए मांगने पर तीन आरोपियों ने एक जूता-चप्पल व्यापारी के साथ उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। रामटेकरी निवासी 43 वर्षीय दिलीप पिता रामचन्द्र लालवानी की कालाखेत गली नंबर-3 में जूते-चप्पल की दुकान है। दिलीप ने बालागंज निवासी सचिन और अंकित को एक प्लॉट और दुकान किराये पर दिलवाई थी। इस सौदे में कुल 70 हजार रुपए की दलाली तय हुई थी। 50 हजार दे चुके थे, बकाया 20 हजार मांगने पर हुआ विवाद पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने दलाली के 50 हजार रुपए दे दिए थे, जबकि 20 हजार रुपए बाकी थे। शनिवार रात जब सचिन अपनी स्कूटी से दुकान के सामने से गुजर रहा था, तब दिलीप ने उसे रोककर बाकी पैसों के बारे में पूछा था। स्कूटी सवार ने साथियों को बुलाकर दुकान में किया हंगामा पैसे मांगने की बात पर सचिन ने अपने साथी अंकित और एक अन्य युवक को वहां बुला लिया। तीनों ने मिलकर विवाद शुरू कर दिया और दुकान के अंदर घुसकर सारा सामान बिखेर दिया। मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी आरोपियों ने दिलीप के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसके मुंह पर खरोंच और गर्दन में चोट आई है। दिलीप का आरोप है कि आरोपियों ने पैसे देने से इंकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाली थाने में दिया लिखित आवेदन घटना के बाद घायल अवस्था में दुकानदार को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित आवेदन दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी है।



Source link