A village woman and couple taken into custody, went missing on September 20 | एक महिला व दम्पति को लिया गया हिरासत में, 20 सितम्बर को हुआ था गायब

A village woman and couple taken into custody, went missing on September 20 | एक महिला व दम्पति को लिया गया हिरासत में, 20 सितम्बर को हुआ था गायब


जबलपुर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बरगी थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गाँव धादरा से 20 सितम्बर की रात दो बजे के करीब माता-पिता के साथ सो रहा 4 माह का रेयान रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। बालक को खोजना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। जाँच टीम ने इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता पाई है और बालक को गोटेगाँव व आरोपियों को छिंदवाड़ा में पकड़े जाने की सूचना है। जानकारों के अनुसार बालक को गायब करने में गाँव की एक महिला व मेडिकल क्षेत्र में रहने वाले एक दम्पति का हाथ होना बताया जा रहा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि ग्राम धादरा निवासी राजेश बरकड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी किरण व 4 माह के बेटे रेयान को लेकर सोए थे। रात दो बजे के करीब पत्नी की नींद खुली तो बेटा गायब था। उन्होंने आसपास उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बालक के रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जाँच टीमें गठित की गयी थीं एवं इनाम घोषित किया गया था।

जाँच के दौरान गाँव की ही एक महिला से संदेह के आधार पर पूछताछ की गयी उसके बाद महिला ने बच्चे को उठाकर मेडिकल के पास रहने वाले एक दम्पति की मदद से कहीं बाहर भेजना बताया उसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद किया है। वहीं आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। संभवत: जबलपुर पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी।



Source link