खजुराहों जा रही महामना एक्सप्रेस के डिब्बे में धुआं: उदयपुरा के पास यात्री उतरे, 20 मिनट तक दहशत में रहे यात्री – Tikamgarh News

खजुराहों जा रही महामना एक्सप्रेस के डिब्बे में धुआं:  उदयपुरा के पास यात्री उतरे, 20 मिनट तक दहशत में रहे यात्री – Tikamgarh News




भोपाल से खजुराहो जा रही महामना एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना ललितपुर से टीकमगढ़ के बीच उदयपुरा के पास हुई। ट्रेन के डी-4 कोच में धुआं भरने के बाद यात्रियों को नीचे उतरना पड़ा। जानकारी के अनुसार, भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22163) जब ललितपुर से टीकमगढ़ की ओर जा रही थी, तभी उदयपुरा के पास उसके डी-4 डिब्बे में अचानक धुआं भरने लगा। धुआं देखते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और ट्रेन को तत्काल रोका गया। ट्रेन रुकते ही यात्री डिब्बे से नीचे उतर गए। ट्रेन करीब 15 से 20 मिनट तक खड़ी रही। रेलवे स्टाफ ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। तस्वीरें देखिए… 20 मिनट तक रही अफरा-तफरी ट्रेन में सवार यात्री अकरम खान ने बताया कि उदयपुर के पास ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई थी। उदयपुरा के पास ट्रेन को अचानक रोका गया। इस दौरान डी 4 डिब्बे के यात्री बैग लेकर नीचे उतरने लगे। 15 से 20 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेलवे स्टाफ ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन टीकमगढ़ स्टेशन के लिए रवाना हुई। टीकमगढ़ स्टेशन पर महामना ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों ने बताया कि 10:15 पर ट्रेन को टीकमगढ़ स्टेशन पर आना था, लेकिन ट्रेन आधा घंटे लेट 10:45 पर पहुंची। ब्रेक चिपकने से निकला धुआं रेल मंडल झांसी के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि ब्रेक चिपकने के कारण डिब्बे से धुआं निकला था। उन्होंने कहा कि ट्रेन में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इस बारे में उदयपुरा रेलवे स्टाफ और महामना ट्रेन के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई और टीकमगढ़ स्टेशन पर लगभग आधा घंटे की देरी से पहुंची।



Source link