Last Updated:
Salman Ali Agha controversial run out: बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को जिस तरह से रन आउट किया गया वो विवादों में है. लिटन दास ने अपने साथी के रन आउट करने के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, यहां कोई चैरिटी लीग नहीं चल रही,
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के रन आउट पर बढ़ा विवाद
नई दिल्ली. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बवाल हो गया. सलमान अली आगा को रन आउट को लेकर चल रहे विवाद पर बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. शुक्रवार 13 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली को रन आउट किया जाना विवादों में है. हालांकि उनको खेल के नियमों के तहत आउट दिया गया लेकिन जिस तरह से इसे मेहदी हसन अंजाम दिया उससे खेल भावना पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
यह घटना 39वें ओवर में हुई जब पाकिस्तान सलमान अली आगा और मोहम्मद रिजवान के बीच मजबूत साझेदारी बना रहा था. ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान ने गेंद को बॉलर के दाईं ओर खेला. बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने फॉलो-थ्रू में गेंद को अपने पैर से रोकने की कोशिश की और वो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े आगा टकरा गए. गेंद उनके पास रुक गई और आगा कुछ देर के लिए क्रीज के बाहर थे.
बल्लेबाज ने गेंद उठाकर मिराज को लौटाने के लिए झुकने की कोशिश की. बांग्लादेश के कप्तान ने गेंद उठाई और नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर अंडरआर्म फेंक दी. मिराज की अपील के बाद ऑन-फील्ड अंपायर तनवीर अहमद ने फैसला थर्ड अंपायर को भेजा. टीवी अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद पाया कि बल्लेबाज ने अपना बल्ला क्रीज के अंदर नहीं रखा था. सलमान आगा को रन आउट करार दिया गया.