पंचायत सचिव के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: शिवपुरी में 10 दिनों से लापता था; तालाब में उतराता मिला शव – Shivpuri News

पंचायत सचिव के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:  शिवपुरी में 10 दिनों से लापता था; तालाब में उतराता मिला शव – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे में शनिवार सुबह एक तालाब में 22 वर्षीय युवक का शव मिला। शव की पहचान पंचायत सचिव के बेटे लोकेंद्र तोमर के रूप में हुई है, जो 10 मार्च से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनारा कस्बे के मेला ग्राउंड के पास स्थित तालाब के सुरई घाट पर स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह पानी में एक शव उतराता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। दस दिनों से लापता था
पुलिस जांच में मृतक की पहचान 22 वर्षीय लोकेंद्र तोमर के रूप में हुई। लोकेंद्र शिवपुरी जिले के डामरोंन कला गांव का निवासी था। उसके पिता राजेंद्र तोमर टीला पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया है कि लोकेंद्र कुछ समय से बीमार था। कुछ दिन पहले उसके दादा बद्री प्रसाद उसे उपचार के लिए करैरा में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में दिखाने के उद्देश्य से उसके पिता के करैरा स्थित घर पर छोड़कर आए थे। इसी दौरान 10 मार्च की दोपहर लोकेंद्र अचानक लापता हो गया था। लोकेंद्र के लापता होने के बाद उसके पिता ने करैरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह दिनारा तालाब में उसका शव मिलने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल, पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



Source link