मुरैना में ट्रक ने पहले बकरी, फिर युवक को मारी टक्कर, 25 किमी तक घसीटा

मुरैना में ट्रक ने पहले बकरी, फिर युवक को मारी टक्कर, 25 किमी तक घसीटा


Last Updated:

मुरैना के पहाड़गढ़ में बेकाबू ट्रक ने चरवाहे सोनू रजक (25) को करीब 25 किमी घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई. इस बेकाबू ट्रक ने पहले बकरी कुचली, फिर युवक पर ट्रक चढ़ाया. यहां पैर फंसने पर ड्राइवर नहीं रुका. ग्रामीणों ने ट्रक किसारोली के पास पकड़ा और ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया. मुरैना पुलिस जांच में जुटी हुई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मुरैना के पहाड़गढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.

मुरैना. जिले में एक बेहद क्रूर और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. यहां शनिवार सुबह करीब 10 बजे पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बकरी को कुचल दिया, जब इस ट्रक को रोकने की कोशिश की गई ट्रक ने युवक को टक्‍कर मार दी. इस दौरान सोनू का पैर फंस गया और ट्रक ड्राइवर उसे करीब 25 किमी तक घसीटता रहा. इस दौरान सोनू का सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया कि ट्रक शिवपुरी से कैलारस की ओर जा रहा था. इस ट्रक का नंबर MP31 HA 1220 बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने अलर्ट होकर पुलिस को सूचना दी और ट्रक को किसारोली गांव के पास पकड़ लिया. पुलिस आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है. यह हादसा न सिर्फ एक परिवार को तबाह कर गया बल्कि पूरे इलाके में रोष और दहशत फैला दी. ड्राइवर की लापरवाही और क्रूरता ने कई सवाल खड़े किए हैं.

पुलिस ने बताया कि सोनू रजक पहाड़गढ़ क्षेत्र का रहने वाला था और बकरियां चरा रहा था. ट्रक ने पहले बकरी को कुचला, जिससे गुस्साए सोनू ने ट्रक रोकने की कोशिश की. लेकिन ड्राइवर ने ब्रेक की बजाय एक्सीलरेटर दबाया और युवक को रौंद दिया. सोनू का पैर फंसने के बाद ट्रक 25 किमी तक चला, जिसमें उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. उसका सिर कुचलकर लगभग गायब हो गया. ग्रामीणों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को फोन से दी और खुद ट्रक के पीछे पड़ गए. काफी मशक्कत के बाद किसारोली के पास ट्रक रोका गया. यह हादसा सुबह के समय हुआ जब सड़क पर कम ट्रैफिक था, लेकिन ड्राइवर की लापरवाही ने सब कुछ तबाह कर दिया. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

6 बहनों का इकलौता भाई था सोनू 
पीड़ित सोनू रजक पुत्र चटाई (25 वर्ष) निवासी पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र का चरवाहा था. बताया जा रहा है कि वह 6 बहनों का इकलौता भाई था. उसकी मौत सिर कुचलने से हुई है. मृतक के परिवार को सूचना दी गई है. ग्रामीणों ने मदद से पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है.  पहाड़गढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार ने कहा, “काफी मशक्कत के बाद चालक को पकड़ लिया गया.” अतिरिक्त एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस तेजी से जांच और पूछताछ कर रही है. वहीं ग्रामीण कह रहे हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही से ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं. सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. घटना के बाद इलाके में रोष है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link