सिहोनिया थाना क्षेत्र के रुआरिया गांव के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वह क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रुआरिया गांव के पास एक बाइक सवार युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस सूचना पर सिहोनिया पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। लल्लू बसई गांव का रहने वाला है 28 वर्षीय आरोपी पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान लल्लू बसई गांव निवासी 28 वर्षीय नीरज सखबार पुत्र फूल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि उसने कट्टा कहां से लिया और वह किस अपराध की फिराक में था। थाना प्रभारी बोले- सूचना मिलने पर गिरफ्तार किया है सिहोनिया थाना प्रभारी अतुल परिहार ने इस पूरी कार्रवाई और अवैध हथियार की जब्ती की जानकारी दी है। थाना प्रभारी अतुल परिहार के अनुसार, “आरोपी से कट्टा दो कारतूस बरामद हुए है रुआरिया गांव के पास बाइक से किसी वारदात की फिराक में था । सूचना मिलने पर गिरफ्तार किया है ।”
Source link