खाली जेब नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे राजीव: 180 दिन की पैदल यात्रा का समापन; लौटते समय जेब में थे 2800 रुपए – Khargone News

खाली जेब नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे राजीव:  180 दिन की पैदल यात्रा का समापन; लौटते समय जेब में थे 2800 रुपए – Khargone News




प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री और ‘मैं हूं नर्मदा पुत्र’ अभियान के संस्थापक राजीव पटेल की 180 दिवसीय नर्मदा पैदल यात्रा का रविवार को माकड़खेड़ा स्थित वेदांत विला आश्रम में समापन हो गया। इस समापन समारोह को ‘नर्मदा सेवा संकल्प महोत्सव’ के रूप में मनाया गया, जहां लोगों को नर्मदा सेवा के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर राजीव पटेल ने अपनी नर्मदा परिक्रमा के अनुभव सभी के साथ साझा किए। मां पर कोई कचरा कैसे डाल सकता है उन्होंने बताया कि वे बिल्कुल खाली जेब इस नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे, लेकिन लौटते समय उनकी जेब में 2800 रुपए थे। पटेल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “नर्मदा मैया हैं, तो भला कोई अपनी मां के ऊपर कचरा कैसे डाल सकता है। यह भाव मन में होना चाहिए।” 111 कन्याओं के पूजन से हुई शुरुआत नर्मदा सेवा संकल्प महोत्सव की शुरुआत 111 कन्याओं के पूजन के साथ की गई। इस दौरान परिसर में नर्मदा मैया के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में पधारे संत समाज और उपस्थित अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें नर्मदा पुराण भी भेंट की गई। 800 से अधिक कुनबी पटेल समाजजन हुए शामिल कार्यक्रम में मालवा निमाड़ इकाई के 800 से अधिक कुनबी पटेल समाजजन शामिल हुए। सभी ने नर्मदा सेवा संकल्प मिशन की सराहना की। समारोह में पूज्य दंडी स्वामी कांची पीठ आश्रम, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे और डॉ. आयुषी भय्यू महाराज देशमुख शामिल रहे। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक राजकुमार मेव और सचिन बिरला भी इस महोत्सव का हिस्सा बने। बड़वानी भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, जयदीप पटेल, भारती दीदी ठाकुर और रामलाल पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



Source link