मउगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसलो गांव के पास रविवार शाम एक 55 वर्षीय शख्स की लाश मिली। पुलिस को शक है कि यह मामला हत्या का हो सकता है। मृतक की पहचान जुड़मनिया रघुनाथ गांव निवासी तेजभान सेन के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, वे रविवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन जब देर शाम तक नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच हंसलो गांव के पास उनका शव पड़ा मिला। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नईगढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवा दिया है। रात ज्यादा होने की वजह से रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है।
Source link