Flight to Lucknow, Pune, Jaipur and Raipur; Bhopal-Mumbai flight will become regular from October 13 | लखनऊ, पुणे, जयपुर और रायपुर के लिए चलाएगा फ्लाइट; भोपाल-मुंबई फ्लाइट 13 अक्टूबर से नियमित हो जाएगी

Flight to Lucknow, Pune, Jaipur and Raipur; Bhopal-Mumbai flight will become regular from October 13 | लखनऊ, पुणे, जयपुर और रायपुर के लिए चलाएगा फ्लाइट; भोपाल-मुंबई फ्लाइट 13 अक्टूबर से नियमित हो जाएगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Flight To Lucknow, Pune, Jaipur And Raipur; Bhopal Mumbai Flight Will Become Regular From October 13

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • इंडिगो भी जल्द शुरू कर सकता है प्रयागराज व नागपुर फ्लाइट
  • एअर इंडिया के दफ्तरों में भोपाल से विभिन्न स्थानों के लिए फ्लाइट्स शुरू करने की मांग यात्री लगातार कर रहे हैं

अब एअर इंडिया द्वारा भोपाल से लखनऊ, पुणे, जयपुर और रायपुर के लिए विंटर सीजन में फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। इस बीच एअर इंडिया ने भी भोपाल से मुंबई के बीच ईवनिंग में चल रही फ्लाइट को 13 अक्टूबर से नियमित करने की घोषणा कर दी है। अभी यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन चलाई जा रही है। गत बुधवार से ही इस फ्लाइट को कंपनी ने सप्ताह में 4 दिन किया है। इसके पूर्व यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलाई जा रही थी।

वहीं, इंडिगो भी जल्द ही प्रयागराज व नागपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है। एअर इंडिया के स्टेशन मैनेजर खलीक अहमद का कहना है कि मुंबई के लिए हर दिन ट्रैफिक मिलने लगा है। यात्रियों की मांग पर मुंबई फ्लाइट को रोज चलाने का निर्णय कंपनी ने लिया है।

यात्री कर रहे हैं फ्लाइट की मांग
वर्तमान में एअर इंडिया की भोपाल से दिल्ली व मुंबई के लिए एक-एक फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है, लेकिन एअर इंडिया के दफ्तरों में भोपाल से विभिन्न स्थानों के लिए फ्लाइट्स शुरू करने की मांग यात्री लगातार कर रहे हैं। एअर इंडिया के एयरपोर्ट स्थित काउंटर पर ही रोज 10 से 15 फोन भोपाल से लखनऊ, पुणे, जयपुर व रायपुर जैसे स्थानों के लिए नई फ्लाइट शुरू करने संबंधी आ रहे हैं।

साथ ही कुछ यात्री तो मॉर्निंग के समय दिल्ली व मुंबई के लिए एक-एक फ्लाइट और बढ़ाने का सुझाव दे रहे हैं। इसी के चलते एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने भी एअर इंडिया की कुछ फ्लाइट्स विंटर सीजन में बढ़ने की संभावना जताई है। जबकि इंडिगो भी प्रयागराज के साथ ही नागपुर फ्लाइट विंटर सीजन में शुरू कर सकता है।

एअर इंडिया की मुंबई फ्लाइट का ऐसा रहेगा शेड्यूल



Source link