IPL करियर की पहली गेंद पर छक्का उड़ाने वाले 10 बल्लेबाज, 14 साल का स्टार भी

IPL करियर की पहली गेंद पर छक्का उड़ाने वाले 10 बल्लेबाज, 14 साल का स्टार भी


होमखेलक्रिकेट

IPL करियर की पहली गेंद पर छक्का उड़ाने वाले 10 बल्लेबाज, 14 साल का स्टार भी

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi 1st ball Six: वैभव सूर्यवंशी ने 2025 से हुए आईपीएल में डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर की गेंद पर एक जबरदस्त छक्का जड़ा. इसके साथ ही वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए, जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर 6 लगाकर अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल की अपनी पहली ही गेंद पर 6 लगाया था.

नई दिल्ली. ऐसे गिने-चुने बल्लेबाज ही हैं, जिन्होंने आईपीएल करियर की शुरुआत छक्के के साथ की है. मतलब ये कि आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इस लिस्ट में एक 14 साल के लड़के का नाम भी शामिल है, जिसने 2025 में यह करिश्मा किया. अब आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बात कर रहे हैं. इतिहास में अब तक कुल 10 बल्लेबाज ही बल्लेबाज आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने में कामयाब हुए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कराया, जो इस लीग इतिहास के सबसे कम उम्र के डेब्यूटेंट बन गए. इस युवा ने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर खुद को एलिट लिस्ट में शामिल कर लिया. वह ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने. वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर यह शॉट लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया था. उनसे पहले 9 बल्लेबाज आईपीएल करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने का कारनामा कर चुके थे.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल की अपनी पहली ही गेंद पर 6 लगाया था.

रॉब क्वीनी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए यह कमाल किया था. केवोन कूपर ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का उड़ाया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा किया है. उन्होंने केकेआर के लिए ही आईपीएल डेब्यू किया था.

दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए आईपीएल डेब्यू करते हुए वेस्टइंडीज के इस स्टार ने भी पहली गेंद पर सिक्स जमाया था. अनिकेत चौधरी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल डेब्यू किया और करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सुर्खियां बटोरीं. जेवोन सीरल्स भी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने केकेआर के लिए डेब्यू किया था.

सिद्देश लाड ने मुंबई इंडियस के लिए आईपीएल डेब्यू करते हुए करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था. श्रीलंका के इस क्रिकेटर ने भी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का ठोका. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. समीर रिजवी ने आईपीएल 2024 में आईपीएल डेब्यू किया और करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर वाहवाही लूटी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link