The first used to beat and then the husband used to reach the police station complaining about the wife | पहले मारपीट करता और फिर पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंच जाता था पति

The first used to beat and then the husband used to reach the police station complaining about the wife | पहले मारपीट करता और फिर पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंच जाता था पति


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The First Used To Beat And Then The Husband Used To Reach The Police Station Complaining About The Wife

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • जज की फटकार, बुलाई पुलिस तो पति के उड़े होश,अंतत: माफी मांगी

पहले तो पत्नी के साथ घरेलू हिंसा की। कहीं वह पुलिस में शिकायत न कर दे, इसलिए उस पर चरित्र हनन का आरोप लगाकर अपना बचाव करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिला विधिक प्राधिकरण का है। सुनवाई के दौरान पति बार-बार दिलेरी से यह बात कर रहा था कि वह अपने बचाव के लिए पत्नी को बदनाम करता है। इस पर अफसोस जाहिर करने की बजाय वह यह मानने तैयार नहीं कि उसने गलती की।

जब सुनवाई कर रहे सचिव एडीजे संदीप शर्मा ने समझाइश दी तो उसका कहना था कि वह आगे भी ऐसा ही करेगा चाहे उसे जेल क्यों न जाना पड़े। इस पर नाराज जज ने फटकार लगाई और परिसर में महिला थाने के कर्मचारी को बुलाया, तो पति के होश उड़ गए। उसके बाद माफी मांगने पर उसे माफ कर दिया। साथ ही पति और पत्नी के बीच समझौता कराते हुए, पति को हिदायत दी कि दोबारा पत्नी को प्रताड़ित न करें।

जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि उनके पास महिला ने आवेदन दिया था कि पति उसे प्रताड़ित करते हैं। मारपीट करने के बाद वह खुद थानों में जाकर शिकायत दर्ज करते हैं। इसके अलावा उसके चरित्र पर दोष लगाते हैं। शिकायत पर जब पुलिस मोहल्ले में जाकर पूछताछ करती है तब उन्हें पता चलता है कि गलती पति की है।

पुलिस को देखकर गलती का अहसास
काउंसलिंग के दौरान पति ने स्वीकार किया कि उसने अपने बचाव में पत्नी के खिलाफ शिकायत की। इस पर जज ने समझाया कि यह गलत है, तो वह दिलेरी से बोला-वह फंसेगा, तो आगे भी ऐसा ही करेगा, चाहे उसे जेल में पड़े। इस पर सचिव शर्मा ने नाराज होते हुए कहा कि जेल जाने का शौक है तो उसे पूरा कर देते हैं। इस पर उन्होंने परिसर में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारियों को बुला लिया। पुलिस को देखते ही उसने पैतरा बदलते हुए माफी मांगी, वह तब तक माफी मांगता रहा जब तक सचिव ने माफ नहीं कर दिया। पति को हिदायत दी कि आगे से उसने ऐसा कुछ किया तो वह उसे माफ नहीं करेंगे।



Source link