2026 Renault Duster भारत में लॉन्च हो गई है. ये एक बार फिर मिड-साइज SUV सेगमेंट में धमाल मचाने आई है. New Gen Duster की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये रखी गई है, जो R-Pass (प्री-बुकिंग) वाले ग्राहकों के लिए स्पेशल इंट्रोडक्टरी ऑफर है.
सामान्य ग्राहकों के लिए बेस प्राइस 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 18.49 लाख रुपये तक जाती है. ये Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Tata Sierra जैसी कारों से मुकाबला करेगी. आइए नई डस्टर की कीमत, डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
लुक के मामले में ये काफी आक्रामक और मॉडर्न है. फ्रंट में बड़ा ग्रिल, LED हेडलाइट्स, C-शेप LED DRLs और मजबूत बॉडी क्लैडिंग दी गई है. 18-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स के साथ ये रग्ड लुक देती है. ग्राउंड क्लियरेंस 212 mm है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए अच्छा है. कुल मिलाकर ये पुरानी डस्टर की रफ एंड टफ इमेज को मॉडर्न टच के साथ बनाए रखती है.
इंटीरियर प्रीमियम और स्पेशियस है. डुअल-टोन थीम, सॉफ्ट-टच मैटेरियल और अच्छी फिट-फिनिश मिलती है. 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Google OS पर) हैं, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करते हैं. पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन AC, वायरलेस चार्जर, 48-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और 6-वे पावर्ड सीट्स जैसे फीचर्स हैं. बूट स्पेस 518 लीटर है.
फीचर्स और सेफ्टी
ये अब फीचर्स से भरपूर है. Level-2 ADAS (17 फीचर्स जैसे अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट), 360-डिग्री कैमरा, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, मल्टी-ड्राइव मोड्स इसे खास बनाते हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, TPMS, ISOFIX, रियर पार्किंग सेंसर्स और डिस्क ब्रेक्स शामिल हैं.
इंजन और माइलेज
कंपनी इसे 3 अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ पेश करती है. इसका माइलेज भी 20 KMPl तक जाएगा. पावरट्रेन डिटेल पर नजर डाल लीजिए-
- 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल (100 PS, 160 Nm) इंजन 6-स्पीड MT के साथ.
- 1.3-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल (163 PS, 280 Nm) इंजन 6-स्पीड MT या 6-स्पीड DCT के साथ.
- 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (कंबाइंड 160 PS) इंजन (दिवाली के आसपास आएगा).