मैंने बहुत कोशिश की लेकिन …वनडे टीम से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार का दर्द

मैंने बहुत कोशिश की लेकिन …वनडे टीम से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार का दर्द

होमखेलक्रिकेट

मैंने बहुत कोशिश की लेकिन …वनडे टीम से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार का दर्द

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में टीम इंडिया के आईसीसी टी20 वर्ल्ड चैंपयन बनाया है. भारत की तरफ से उनको सिर्फ एक ही फॉर्मेट में कामयाबी मिली. टेस्ट और वनडे में वो सफल नहीं हो पाए. वनडे को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इस फॉर्मेट को वो समझ नहीं पाए.

Zoom

मैंने बहुत कोशिश की लेकिन …वनडे टीम से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार का दर्द

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का वनडे करियर अच्छा नही रहा. अहमदाबाद में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया. ऐतिहासिक जीत के कुछ दिन बाद सूर्यकुमार ने टेस्ट क्रिकेट और वनडे खेलने की इच्छा जताई. हालांकि उन्होंने माना कि टी20 फॉर्मेट उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

सूर्यकुमार ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “…जो आपकी किस्मत में लिखा है, वही मिलता है. मैंने रेड बॉल क्रिकेट से ही शुरुआत की थी. 10-12 साल रणजी ट्रॉफी खेली. मुंबई में बहुत रेड बॉल क्रिकेट खेला क्योंकि अगर आप मुंबई में बड़े होते हैं तो रेड बॉल से ही शुरुआत होती है. उसके बाद मैं इस फॉर्मेट (टी20) में आया. वनडे क्रिकेट में भी अच्छा खेलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वहां कुछ खास नहीं हुआ. टी20 में जैसा चल रहा था, उसमें अपना हाथ सेट हो गया है, ऐसा बोल सकते हैं.”

View this post on Instagram

Source link