रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कैमा स्टेशन के पास डबल लाइन शुरू करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. इसी कारण गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस 23 मार्च तक जबलपुर से चलकर सिर्फ कैमा स्टेशन तक ही जाएगी. वहीं, 11706 रीवा-जबलपुर शटल भी रीवा से नहीं, बल्कि कैमा से ही शुरू होगी. बता दें कि ये ट्रेन जबलपुर से सुबह सात बजकर 10 मिनट में रवाना होती है.
इस तरह समझिए अब ट, कहां तक चलेगी ट्रेन
ट्रेन जबलपुर से चलकर अधारताल, सिहोरा रोड, गोसलपुर, देवरी, स्लीमनाबाद रोड, कटनी साउथ, कटनी जंक्शन, माधव नगर, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, मैहर, उंचेहरा और सतना जंक्शन होते हुए कैमा तक पहुंचेगी. इसके आगे ट्रेन नहीं जाएगी, जबकि केमा के बाद सकरिया, हिनौता रामबन, बघाई रोड, तुर्की रोड और रीवा अंतिम स्टेशन आता है. लेकिन, ट्रेन इन स्टेशनों तक नहीं जाएगी.
कैमा के बाद यात्री कैसे पहुंचेंगे रीवा…?
कैमा के बाद रीवा आने से पहले 4 स्टेशन पड़ते हैं, सकरिया, हिनौता रामबन, बघाई रोड, तुर्की रोड फिर रीवा यानी आपको कैमा में उतरकर बाकी का सफर बस या अन्य किसी साधन से खुद तय करना होगा. इससे ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी. कैमा से रीवा के लिए बस, ऑटो या निजी वाहन लेना पड़ेगा. वहीं, ज्यादा सामान होने पर दिक्कत बढ़ सकती है, इतना ही नहीं वापसी में यात्रा करने वालों को कैमा पहुंचकर ही ट्रेन पकड़नी होगी. बहरहाल, अब यात्रियों को 23 मार्च तक केमा स्टेशन में उतरना होगा.