सीएम मोहन यादव कल हरदा दौरे पर: 232 करोड़ से अधिक के 41 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे; किसानों को हितलाभ भी देंगे – Harda News

सीएम मोहन यादव कल हरदा दौरे पर:  232 करोड़ से अधिक के 41 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे; किसानों को हितलाभ भी देंगे – Harda News




मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कल (बुधवार) हरदा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां कृषि आधारित कौशल विकास और कस्टम हायरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरित करेंगे। सम्मेलन में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान ₹32.48 करोड़ की लागत से 5 नए विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इनमें टिमरनी विकासखंड में ₹2.53 करोड़ से बनने वाला 33/11 केवी आलमपुर उपकेंद्र शामिल है।
इसके अलावा हरदा विकासखंड के कोलीपुरा और नीमगांव में ₹37.50-37.50 लाख की लागत से नए पंचायत भवन बनाए जाएंगे। मसनगांव से कमताड़ा-सिराली मार्ग पर माचक नदी पर पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण ₹14.20 करोड़ से होगा, जबकि खिरकिया में ₹14.99 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय भवन तैयार किया जाएगा। ₹199.79 करोड़ के 36 कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री करीब ₹199.79 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुके 36 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं। सोडलपुर और टेमागांव में नए माध्यमिक विद्यालय, टेमागांव में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, करताना, अबगांवकला और खिरकिया में सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रमुख हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूती
जिला चिकित्सालय हरदा को 100 से बढ़ाकर 200 बिस्तरों का किया गया उन्नयन और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण भी लोकार्पित होगा। इसके साथ ही कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास और विद्यालय भवनों का उद्घाटन किया जाएगा। सड़क, पुल और पेयजल योजनाओं पर जोर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य पूरे किए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर पुल और पहुंच मार्ग भी बनाए गए हैं। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत कई गांवों में नल-जल योजनाएं शुरू की जाएंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों में घाट निर्माण और सीसी रोड शामिल हैं।



Source link