Last Updated:
डिविलियर्स ने धोनी से अपील की है कि वह पिछले कुछ सालों से जो नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसमें बदलाव करें. सीएसके में धोनी की भूमिका पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, “यह बहुत मुश्किल है और सीधा मामला नहीं है. एक ब्रांड बनने में सालों लगते हैं और सीएसके ने धोनी की मौजूदगी में यह साम्राज्य खड़ा किया है. जब भी सीएसके का नाम आता है, सबसे पहले दिमाग में धोनी का नाम आता है.
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में टॉप-6 में करें बल्लेबाजी, दिग्गज खिलाड़ी की नसीहत
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने मंगलवार को साफ कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को आने वाले आईपीएल में टॉप छह में बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि आठवें या नौवें नंबर पर खेलने से उनकी मौजूदगी का सही फायदा नहीं मिलता. धोनी अब 44 साल के हो गए हैं और 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेंगे.
डिविलियर्स ने धोनी से अपील की है कि वह पिछले कुछ सालों से जो नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसमें बदलाव करें. सीएसके में धोनी की भूमिका पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, “यह बहुत मुश्किल है और सीधा मामला नहीं है. एक ब्रांड बनने में सालों लगते हैं और सीएसके ने धोनी की मौजूदगी में यह साम्राज्य खड़ा किया है. जब भी सीएसके का नाम आता है, सबसे पहले दिमाग में धोनी का नाम आता है.
टॉप 6 में धोनी करें बल्लेबाजी
डिविलियर्स ने कहा, “मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में उनकी भूमिका बस उस ब्रांड को मजबूत बनाए रखने की रही है. मुझे आठ या नौ नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उनकी कोई भूमिका नहीं दिखती और ना ही वह पिछले सीजन की तरह कुछ खास कर पा रहे हैं.” डिविलियर्स ने कहा, “हम जानते हैं कि वह बल्ले से असरदार हो सकते हैं लेकिन अगर वह इतनी नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि वह बस टीम में एक जगह भर रहे हैं. उनके लिए अब भी टीम में जगह है लेकिन उन्हें ऊपर आना होगा, कम से कम नंबर छह पर और कभी-कभी पांच या चार नंबर पर भी.
संजू भविष्य के कप्तान
डिविलियर्स ने अपनी राय आगे रखते हुए कहा कि ये मुश्किल हालात हैं लेकिन संजू सैमसन कप्तानी के लिए सही आदमी हैं और इसका श्रेय धोनी को जाता है क्योंकि वह सही आदमी के आने का इंतजार करते हुए टीम में बने रहे. अगर धोनी खेलते हैं तो मैं चाहता हूं कि वह खुद पर और ज्यादा दबाव लें और बड़े मौकों पर टीम को संभालें.” सीएसके ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सैमसन को ट्रेड करने का फैसला किया जो उनकी भविष्य की योजना का हिस्सा था.
कुंबले भी डिविलियर्स के साथ
पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने सैमसन के सीएसके से जुड़ने पर कहा, “एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक भारतीय क्रिकेट में कमान सौंपी गई है सुनील गावस्कर से सचिन तक, फिर विराट तक, और महेंद्र सिंह धोनी भी उस दौर का हिस्सा रहे हैं. राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी थे जिनके बाद धोनी और विराट कोहली आए, जिनका जलवा आज भी कायम है और वे लगातार अच्छा खेल रहे हैं.” कुंबले ने कहा, “इस लिहाज से संजू का टीम में आना सीएसके के लिए बहुत अच्छा कदम है. और सोने पर सुहागा यह है कि आईपीएल से ठीक पहले उनकी फॉर्म जबरदस्त रही है और उन्होंने लगातार तीन शानदार पारियां खेलकर भारत को वर्ल्ड कप जिताया है.” कुंबले का यह भी मानना है कि सीएसके के फैंस सैमसन के साथ आसानी से जुड़ पाएंगे.