सिवनी जिले की बंडोल पुलिस ने मंगलवार शाम एक ट्रक को जब्त कर उसमें क्रूरतापूर्वक भरे गए 27 गौवंश को मुक्त कराया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर अंजाम दी गई। पुलिस को देख जंगल की ओर भागे तस्कर थाना प्रभारी मनोज जंघेला ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने अशोक लीलैंड ट्रक (CG-08-AV-8312) को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को सामने देख ट्रक चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर पास के जंगल की ओर भाग निकले। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 16 गाय और 11 नाटा (बछड़े) रस्सियों से बंधे मिले। एक गाय मृत मिली, पशुओं को भेजा गोशाला तस्करों ने गौवंश को बिना चारा-पानी के ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरा था, जिसके कारण दम घुटने से एक गाय की मौत हो गई। पुलिस ने जीवित बचे सभी पशुओं को तत्काल मुक्त कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया। जब्त किए गए गौवंश की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपए और ट्रक की कीमत 7 लाख रुपए आंकी गई है। गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशानुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने सघन जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में शामिल टीम इस सफलता में थाना प्रभारी मनोज जंघेला के साथ एएसआई शिवेन्द्र वसूले, राजेन्द्र नागवंशी, प्रधान आरक्षक जयेन्द्र बघेल और आरक्षक इंद्रभान मर्सकोले सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने गौवंश तस्करी की सूचना देने वालों के लिए नकद इनाम की घोषणा भी की है।
Source link