आगर मालवा में स्विफ्ट कार से 2.3 किलो गांजा जब्त: संदिग्ध कार को रोकने पर प्लास्टिक का झोले में मिला मादक पदार्थ; वाहन-माेबाइल भी जब्त – Agar Malwa News

आगर मालवा में स्विफ्ट कार से 2.3 किलो गांजा जब्त:  संदिग्ध कार को रोकने पर प्लास्टिक का झोले में मिला मादक पदार्थ; वाहन-माेबाइल भी जब्त – Agar Malwa News




आगर मालवा कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर आगर-कानड़ रोड स्थित कलेक्टर कार्यालय के सामने नाकाबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सफेद कार की तलाशी में मिला प्लास्टिक का झोला पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा लेकर आगर की ओर आ रहा है। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो पिछली सीट पर रखे एक झोले से अवैध गांजा मिला। पुलिस ने मौके से आरोपी इरशाद अहमद (48), निवासी कसाईवाड़ा को हिरासत में ले लिया। कार और मोबाइल सहित लाखों का माल बरामद कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त की गई कुल सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 9.53 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मादक पदार्थ के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस थाना पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और उसके नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस सफलता में कोतवाली थाने की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link