एलपीजी गैस का संकट, पीएनजी की मांग बढ़ी: ग्वालियर में डोमेस्टिक 5% और कमर्शियल कनेक्शन की 10% तक मांग बढ़ी – Gwalior News

एलपीजी गैस का संकट, पीएनजी की मांग बढ़ी:  ग्वालियर में डोमेस्टिक 5% और कमर्शियल कनेक्शन की 10% तक मांग बढ़ी – Gwalior News




मध्य पूर्व में ईरान-इजराइल, अमेरिया युद्ध के चलते एलपीजी का संकट पूरे देश में है। घरेलू सिलेंडर के लिए लोग भटक रहे हैं और कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग अभी तक बहाल नहीं हुई है। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते शहर में तेजी से पाइप्ड नेचुअल गैस (पीएनजी) की मांग बढ़ गई है। बीते 10 दिन में पीएनजी की मांग में काफी उछाल आया है। शहर के लोग पीएनजी का कनेक्शन लेने के लिए इंक्वॉयरी करने लगे हैं। डोमेस्टिक कनेक्शन की डिमांड में 5% और कमर्शियल कनेक्शन की मांग में 10% का उछाल आया है। गैस किल्लत से पहले लोग पीएनजी कनेक्शन लेना ही नहीं चाहते थे। घरों में तो कनेक्शन फिर भी ले रहे थे लेकिन कमर्शियल की बिल्कुल भी मांग नहीं थी। जब से एलपीजी पर संकट आया है पीएनजी की मांग बढ़ गई है।
डोमेस्टिक कनेक्शन के लिए आ रहे हर दिन 35 आवेदन
ग्वालियर में पीएनजी गैस कंपनी के मैनेजर अंकिश गर्ग ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक पीएनजी के डोमेस्टिक कनेक्शन के लिए केवल 10 से 12 आवेदन ही एक दिन में आ रहे थे, लेकिन अब हर दिन 30 से 35 आवेदन आ रहे हैं। इससे साफ है कि लोग एलपीजी गैस सिलेंडर की अनिश्चितता से परेशान होकर स्थायी विकल्प के रूप में पीएनजी को अपना रहे हैं। कमर्शियल सेक्टर में रिकॉर्ड तेजी
गैस संकट के बाद सिर्फ डोमेस्टिक कनेक्शन के लिए लोग पीएनजी को विकल्प नहीं मान रहे हैं बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठान भी तेजी से पीएनजी कनेक्शन की ओर बढ़ रहे हैं। पहले जहां कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए कभी-कभी आवेदन आ जाते थे, लेकिन अब हर दिन 10 से 15 आवेदन कमर्शियल कनेक्शन लगवाने के लिए आ रहे हैं। यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निरंतर गैस सप्लाई कितनी जरूरी हो गई है। आवेदन के बाद कनेक्शन मिलने में लगते हैं 20 से 25 दिन अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया में समय लगता है। सामान्यत: आवेदन के बाद कनेक्शन उपलब्ध कराने में लगभग 20 दिन का समय लगता है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में खुदाई कर पाइपलाइन बिछाई जाती है और उसे घर तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद सुरक्षा मानकों के तहत निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के बाद ओके रिपोर्ट मिलने पर ही कनेक्शन चालू किया जाता है। जहां लाइन पहले से हैं वहां पांच दिन में मिल जाता है कनेक्शन
जिन अपार्टमेंट्स या इमारतों में पहले से पीएनजी कनेक्शन मौजूद है, वहां नए उपभोक्ताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा। ऐसी स्थिति में केवल 4 से 5 दिनों के भीतर कनेक्शन प्रदान कर दिया जाता है, क्योंकि वहां पहले से ही पाइपलाइन उपलब्ध रहती है। इसके बाद सिर्फ फ्लैट या डुप्लेक्स तक कनेक्शन पाइप कनेक्ट करना होता है। भविष्य में और बढ़ सकती है मांग
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सिलेंडर की आपूर्ति की स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले समय में पीएनजी कनेक्शन की मांग और भी तेजी से बढ़ सकती है। पीएनजी को सुरक्षित, सुविधाजनक और लगातार उपलब्ध रहने वाला विकल्प माना जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा भी बढ़ रहा है।



Source link