रिपोर्ट- शिवेंद्र सिंह बघेल, सतना. मध्य प्रदेश के सतना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक बेकाबू कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया. इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, सतना की बिड़ला रोड स्थित सिंधी कैंप मोड़ पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार बदखर निवासी रवि शुक्ला और उनके साथी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हुई हैं. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार की तलाश कर रही है.