इस कोरियन SUV को दनादन खरीद रहे लोग! मात्र ₹10.99 लाख है शुरुआती कीमत

इस कोरियन SUV को दनादन खरीद रहे लोग! मात्र ₹10.99 लाख है शुरुआती कीमत


Kia Seltos देश की सबसे पॉपुलर SUVs में से एक है. समय के साथ इस पॉपुलर कार की मांग बढ़ रही है. इसका अंदाजा पिछले साल हुई नई सेल्टॉस की बिक्री से भी लगाया जा सकता है. फरवरी 2026 में नई सेल्टॉस को कुल 10,308 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 6446 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

मौजूदा समय में कंपनी नई सेल्टॉस को मात्र  रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है. वहीं, इसका टॉप स्पेक वेरिएंट ₹19.49 लाख रुपये तक जाता है. अगर आप आने वाले दिनों में एक अच्छी SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो किआ सेल्टॉस एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है. आइए, इसकी डिजाइन से लेकर फीचर्स और सेफ्टी के साथ इंजन-माइलेज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

नई किआ सेल्टोस का लुक काफी बोल्ड और मॉडर्न है. इसकी लंबाई अब 4460 mm है (पिछले से 95 mm ज्यादा), चौड़ाई 1830 mm और हाइट 1635 mm के साथ ग्राउंड क्लियरेंस भी बेहतर है. फ्रंट में स्टार मैप LED DRLs, आइस क्यूब MFR LED हेडलैंप्स, ऑटो लाइट कंट्रोल और एलईडी टेललाइट्स दिए गए हैं. रियर में कनेक्टेड LED लाइट्स और स्पोर्टी बंपर इसे आकर्षक बनाते हैं. 16, 17 या 18 इंच के अलॉय व्हील्स वेरिएंट के हिसाब से मिलते हैं. X-Line वेरिएंट में स्पेशल ब्लैक थीम और ग्लॉसी फिनिश हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर अब ज्यादा स्पेसियस और लग्जरी फील वाला है. व्हीलबेस 2690 mm होने से रियर सीटों पर लेग रूम और हेडरूम बढ़ गया है. डुअल 12.3 इंच पैनोरमिक डिस्प्ले (ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले) मिलता है, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम एक साथ कनेक्टेड है.

प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स इसे कम्फर्टेबल बनाते हैं. बूट स्पेस 447 लीटर है, जो फोल्डेबल रियर सीट्स से बढ़ सकता है.

फीचर्स और सेफ्टी

नई सेल्टोस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से भरपूर है. इसे 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले, OTA अपडेट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है. हाई वेरिएंट्स में पावर्ड ड्राइवर सीट, रिमोट स्टार्ट और कीलेस एंट्री भी है.

सेफ्टी में किआ ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. ADAS लेवल 2+ के साथ 21 ऑटोनॉमस फीचर्स जैसे स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, TPMS, ESC, हिल असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और 360 डिग्री कैमरा मिलते हैं. इस तरह ये फैमिली के लिए सेफ SUV बन रही है.

इंजन और माइलेज

सेल्टोस को तीन इंजन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसमें 1.5L NA पेट्रोल (115 bhp पावर, 144 Nm टॉर्क) इंजन है, जो 6-स्पीड MT या IVT (CVT) ट्रांसमिशन के साथ 17-18 kmpl तक का ARAI क्लेम्ड माइलेज देने वाला है.

दूसरा 1.5L टर्बो-पेट्रोल (160 bhp पावर, 253 Nm टॉर्क) इंजन 6iMT या 7-स्पीड DCT के साथ आता है और ये 17.9 kmpl तक का क्लेम्ड माइलेज देने में सक्षम है. तीसरा, 1.5L डीजल (116 bhp पावर, 250 Nm टॉर्क) इंजन है, जो 6MT या 6AT के साथ 20.7 kmpl तक का क्लेम्ड माइलेज देने में सक्षम है.



Source link