पन्ना में खेत की तारबाड़ी पर मिला किसान का शव: 70 वर्षीय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जारी – Panna News

पन्ना में खेत की तारबाड़ी पर मिला किसान का शव:  70 वर्षीय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जारी – Panna News




पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय किसान का शव खेत की तारबाड़ी पर संदिग्ध अवस्था में मिला है। यह घटना सिमरिया-अमानगंज मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर के पास बुधवार, 18 मार्च को सामने आई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की बड़ी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय किसान रेबा पटेल (70 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रेबा पटेल मंगलवार, 17 मार्च की देर शाम किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, तभी बुधवार सुबह उनका शव खेत की तारबाड़ी में लटका हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिमरिया थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग किसान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले में दुर्घटना और साजिश दोनों पहलुओं से बारीकी से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत विवेचना के बाद ही हो सकेगा।



Source link