Development work of crores in tourist center Amalighat shed in Narmada floods, Amwali Ghat reached its old position in flood | पर्यटक केंद्र आंवलीघाट में करोड़ों का विकास कार्य नर्मदा की बाढ़ में बहा, बाढ़ में आंवली घाट अपनी पुरानी स्थिति में पहुंचा

सिवनीमालवा9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनीमालवा। बाढ़ उतरने के बाद आंवली घाट पर जगह-जगह हुए गड्‌ढे।

  • घाट पर बनाए गए फर्श पर जगह-जगह हो गए गड्‌ढे, पार्क में जाने वाली सीढ़ियां और दीवार भी टूटी

सिवनीमालवा स्थित नर्मदा आंवली घाट का पांच साल पहले क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने आंवली घाट काे पर्यटन स्थल घोषित कर 5.40 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए थे। हाल ही में नर्मदा में आई बाढ़ से आंवली घाट पर कराया गया विकास कार्य बह गया। बाढ़ का पानी उतर जाने के बाद अब आंवली घाट की स्थिति खराब हाे गई है।

मुख्य मार्ग से आंवली घाट पहुंच मार्ग के पास रेस्ट हाउस के सामने बनी पुलिया खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। पीडब्लूडी के एसडीओ आरएस विश्वकर्मा ने कहा कि बाढ़ से खराब हुए कार्य के लिए हमने स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

Source link