उज्जैन में कार चोर गिरोह सक्रिय,VIDEO: रतन एवेन्यू में मंडी व्यापारी के घर के बाहर खड़ी टियागो ले गए बदमाश – Ujjain News

उज्जैन में कार चोर गिरोह सक्रिय,VIDEO:  रतन एवेन्यू में मंडी व्यापारी के घर के बाहर खड़ी टियागो ले गए बदमाश – Ujjain News




उज्जैन की मक्सी रोड स्थित कानीपुरा क्षेत्र में कॉलोनियों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रतन एवेन्यू कॉलोनी का है, जहां सोमवार देर रात पांच बदमाशों ने महज एक मिनट में घर के बाहर खड़ी कार चुरा ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 2:44 बजे की बताई जा रही है। रतन एवेन्यू निवासी मंडी व्यापारी विकास अग्रवाल की टाटा टियागो कार घर के पास बने गार्डन के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पांच बदमाश दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। एक मिनट में ले गए गाड़ी सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश बेहद शातिर तरीके से कार के पास पहुंचते हैं और कुछ ही सेकंड में उसे स्टार्ट कर फरार हो जाते हैं। पूरी वारदात एक मिनट में अंजाम दी गई। पीड़ित विकास अग्रवाल के अनुसार उनकी कार (MP-13-CC-5388) वर्ष 2019 में खरीदी गई थी। मंगलवार सुबह जब उन्होंने घर के बाहर कार नहीं देखी तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे मामले में चिमनगंज मंडी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें बदमाशों को कार लेकर कानीपुरा की ओर जाते हुए देखा गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link