राजगढ़ जिले के खिलचीपुर स्थित इमली स्टैंड पर आज (बुधवार) रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। इस आयोजन में देशभर से आमंत्रित 7 ख्यातिनाम कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सम्मेलन में हास्य रस के लिए कवि जानी बैरागी (राजोड़) और कवि दिनेश “देशी घी” (शाजापुर) अपनी कविताएं पढ़ेंगे। वहीं, श्रृंगार रस की प्रस्तुतियां देने के लिए लखनऊ की कवयित्री शशि श्रेया और जोधपुर की कवयित्री आयुषी रखेचा मंच संभालेंगी। वीर रस और गीतों की होगी प्रस्तुति इंदौर के गीतकार कवि अमन अक्षर अपनी रचनाओं से श्रोताओं के सामने प्रस्तुतियां देंगे। आगरा के कवि मोहित सक्सेना अपनी वीर रस की ओजपूर्ण कविताओं का पाठ करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन ओरछा के कवि सुमित ओरछा करेंगे। समिति ने की शामिल होने की अपील इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदू नववर्ष अभिनंदन समारोह समिति, खिलचीपुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी और विशिष्टजनों का सम्मान किया जाएगा। समिति ने नगरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस काव्य संध्या का हिस्सा बनने की अपील की है।
Source link