इतना कमाते हैं, तो तुरंत उठा लीजिए New Renault Duster, जानें Down Payment और EMI का हिसाब

इतना कमाते हैं, तो तुरंत उठा लीजिए New Renault Duster, जानें Down Payment और EMI का हिसाब


New Renault Duster को लंबे इंतजार के बाद इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इसे मात्र ₹10.49 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उतारा है. अगर आप आने वाले दिनों में एक अच्छी और अफोर्डेबल SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो नई डस्टर आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है.

मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Tata Sierra, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs से है. अगर आप राजधानी दिल्ली में नई डस्टर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में हम Duster की On Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. साथ ही इसके फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के बारे में भी जानेंगे.

Renault Duster On Road Price

दिल्ली में इस SUV को 12,22,672 रुपये की ऑन रोड कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसमें 1,16,900 रुपये का RTO रजिस्ट्रेशन और 45,782 रुपये इंश्योरेंस अमाउंट के साथ लगभग 10,990 रुपये के अन्य चार्जेस शामिल हैं. इस तरह 10,49,000 की एक्स शोरूम कीमत पर ये शुल्क लगने के बाद गाड़ी की ऑन रोड कीमत 12,22,672 रुपये हो जाएगी.

Renault Duster Down Payment & EMI Details

अब मान लेते हैं कि नई डस्टर खरीदने के लिए आपने 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट किया है. इस हिसाब से आपको बचे हुए 10,22,672 रुपये का Car Loan लेना होगा. अगर आपकी मंथली इनकम ठीक हुई और क्रेटिड स्कोर अच्छा रहा, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि ये कार लोन आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 21,729 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 13,03,725 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो ये अमाउंट 15,03,725 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगा.

डिजाइन और इंटीरियर

ये अपनी बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन के साथ ध्यान खींचती है. एक्सटीरियर में नया सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स और DRLs, रियर में कनेक्टेड LED लाइट बार, 212 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 26.9° अप्रोच एंगल और 34.7° डिपार्चर एंगल के साथ रफ रोड्स के लिए परफेक्ट है.

इंटीरियर प्रीमियम और स्पेशियस है. इसे डुअल-स्क्रीन सेटअप (10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), ओपन R लिंक सिस्टम Google बिल्ट-इन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, एम्बिएंट लाइटिंग (48 कलर्स), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन AC, पावर्ड फ्रंट सीट्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है. बूट स्पेस 518 लीटर (पार्सल शेल्फ तक) और 700 लीटर तक है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसकी फीचर लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, Arkamys साउंड सिस्टम, OTA अपडेट्स, वायरलेस चार्जिंग और एडवांस्ड कनेक्टिविटी शामिल हैं. सेफ्टी के लिए ये 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC, TPMS, हिल असिस्ट और लेवल-2 ADAS (17 फीचर्स जैसे एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग) मिलते हैं.

इंजन ऑप्शन

कंपनी इसे 1.0L टर्बो पेट्रोल (100 bhp), 1.3L टर्बो TCe 160 (160 bhp, 280 Nm) DCT/मैनुअल के साथ और 1.8L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (160 bhp क्लास, 172 Nm) ऑप्शन में पेश करती है. हाइब्रिड में 20+ kmpl का माइलेज मिलेगा और ये शहर में 80% EV मोड पर चल सकेगी. आपको बता दें कि कंपनी इसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ दिवाली के आस-पास लॉन्च करेगी.



Source link