Last Updated:
Chambal Desi Raita Recipe: चंबल के डाकू ही नहीं देसी खानपान भी मशहूर है. इसी कड़ी में खास तड़के वाला रायता गर्मी के दिनों में हर घर में बनता है. इसकी खुशबू से लोग जान जाते हैं कि कहीं रायता बना है. जानें इसकी रेसिपी…
Desi Raita Recipe: जैसे-जैसे गर्मी का असर तेज होता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों के खान-पान में बदलाव साफ नजर आने लगता है. शहर से लेकर गांव तक हर कोई अब ऐसी चीजें खाने पर जोर दे रहा है जो शरीर को ठंडक दे. साथ ही सेहत भी सही रखे. इसी कड़ी में शिवपुरी का रायता फिर हर घर की थाली में जगह बनाता दिख रहा है. यह रायता चंबल संभाग में खास है. यहां के ग्रामीण इलाकों में रायता सिर्फ एक डिश नहीं बल्कि रोजाना खान-पान का अहम हिस्सा है.
ग्रामीण अंचल में खासतौर पर छाछ का रायता काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. लोग इसे रोजाना खाने में शामिल करते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में रायता खाने से शरीर ठंडा रहता है और पेट की दिक्कतें भी दूर रहती हैं. अगर इस रायते में पुदीना डाल दिया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है, साथ ही ठंडक भी ज्यादा मिलती है. इस रायते की सबसे खास बात इसका तड़का है. तड़का लगाने की कला भी गजब है. ये तड़का ही इस रायते को दूसरों से अलग करता है.
तड़के का तरीका
रायते को और स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें देसी तड़का लगाया जाए तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. इसके लिए आप एक छोटी कटोरी ले सकते हैं. उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल या घी डालें. इसके बाद उसमें जीरा और राई (सरसों) डालकर अच्छे से गर्म करें. जब यह हल्का लाल और खुशबूदार हो जाए तो उसे तुरंत तैयार रायते में डाल दें. कुछ लोग इसमें हल्की सी लाल मिर्च भी डाल देते हैं, जिससे तड़के का स्वाद और बढ़ जाता है. गांवों में यह तरीका काफी पुराना है और लोग आज भी इसी तरह से रायते में तड़का लगाना पसंद करते हैं.
ऐसे बनाएं रायता
रायता बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले दही या छाछ को अच्छे से फेंट लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा या पिसा पुदीना डालें. फिर स्वाद के अनुसार काला नमक मिलाएं, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके साथ हरा धनिया या साबुत धनिया भी डाला जा सकता है, जिससे रायते की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं. अगर आप चाहें तो इसमें हल्की हरी मिर्च भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद में हल्का तीखापन आ जाता है.
रायते की खुशबू दूर तक
ग्रामीण इलाकों में रायते की एक अलग ही पहचान है. जैसे ही किसी घर में रायता बनता है, उसकी खुशबू आस-पास तक फैल जाती है. अक्सर लोग मजाक में कहते हैं, “लगता है आज किसी के घर रायता बना है.”
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें