बालाघाट में कार-बाइक की भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौके पर मौत: पत्नी का पैर टूटा, दो साल की मासूम सुरक्षित; इलाज कराकर लौट रहा था परिवार – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में कार-बाइक की भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौके पर मौत:  पत्नी का पैर टूटा, दो साल की मासूम सुरक्षित; इलाज कराकर लौट रहा था परिवार – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट के लालबर्रा स्थित ग्राम बोरी और बोरीटोला के बीच बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दुर्गेश उर्फ बंटी मेश्राम (28) और उनके 4 वर्षीय बेटे हार्दिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतनी भीषण था कि टक्कर के बाद कार सड़क पर ही पलट गई। इलाज कराकर लौट रहा था परिवार बोरीटोला निवासी दुर्गेश अपनी पत्नी मौतिका (26) और दो बच्चों के साथ लालबर्रा से इलाज कराकर वापस गांव लौट रहे थे। बोरीटोला के पास तालाब के समीप सामने से आ रही कार (MP09CP5490) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पत्नी के पैर में फ्रैक्चर हादसे में दुर्गेश मेश्राम (28) और उनके 4 वर्षीय बेटे हार्दिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्गेश की पत्नी के पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए गोंदिया रेफर किया गया है। परिवार की 2 वर्षीय बेटी काव्या इस घटना में सुरक्षित बच गई। आरोपी कार चालक भी घायल आरोपी कार चालक बोरीटोला निवासी विजय मडावी उर्फ करिया अपने 10 वर्षीय बेटे और दो साथियों के साथ लालबर्रा की ओर जा रहा था। हादसे में चालक विजय को भी चोट आई हैं, जिसका उपचार लालबर्रा अस्पताल में चल रहा है। लालबर्रा थाने के एएसआई विजय कुमार बघेल मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों ने किया प्रदर्शन घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों ने फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते शवों को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।



Source link