शाजापुर जिला जेल से रविवार को दीवार फांदकर फरार हुए कैदी जयराम उर्फ जीवन को पुलिस ने बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से गिरफ्तार कर लिया है। मक्सी निवासी आरोपी जेल से भागने के बाद सीधे अपनी पत्नी के पास दल्लीराजहरा के भोयाटोला स्थित ससुराल में जाकर छिप गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश जेल से फरार होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस और जेल प्रशासन की टीम ने छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा में दबिश दी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी को उसके ससुराल से हिरासत में लिया गया। गुरुवार तक लाया जाएगा शाजापुर उपजेल अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी फिलहाल दल्लीराजहरा थाने की अभिरक्षा में है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे गुरुवार तक शाजापुर लाया जाएगा। यहां पहुंचने पर उससे जेल से भागने के तरीके और इस दौरान की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जेल की सुरक्षा और लापरवाही की होगी जांच कैदी के फरार होने की घटना के बाद से ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे थे। अब गिरफ्तारी के बाद जेल प्रशासन उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की संभावित लापरवाही और सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भी विभागीय जांच शुरू कर सकता है।
Source link