MP से फरार कैदी बालोद में पकड़ाया: शाजापुर जिला जेल की दीवार फांदकर भागा, ससुराल में छिपा था, हाफ मर्डर का है केस – Balod News

MP से फरार कैदी बालोद में पकड़ाया:  शाजापुर जिला जेल की दीवार फांदकर भागा, ससुराल में छिपा था, हाफ मर्डर का है केस – Balod News




छत्तीसगढ़ के बालोद पुलिस ने बुधवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला जेल से फरार एक विचाराधीन कैदी को गिरफ्तार किया। आरोपी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था और अपने ससुराल दल्लीराजहरा में छिपा हुआ था। इस मामले में पहले ही लापरवाही के आरोप में एक जेल प्रहरी को निलंबित किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, नई आबादी मक्सी निवासी जयराम उर्फ जीवन (35) 15 मार्च को शाजापुर जिला जेल से फरार हो गया था। वह हाफ मर्डर के मामले में 30 अक्टूबर 2025 से जेल में बंद था। फरारी के बाद शाजापुर पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने ससुराल भोयरटोला (दल्लीराजहरा) में छिपा हो सकता है। इसके बाद यह इनपुट बालोद पुलिस से साझा किया गया। दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और बुधवार शाम करीब 7 बजे आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे शाजापुर पुलिस को सौंप दिया गया। बिजली बंद थी, CCTV कैमरे नहीं दे पाए सुराग घटना के समय बिजली बंद होने के कारण CCTV कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे, जिससे कोई फुटेज नहीं मिल सका। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात प्रहरी प्रदीप वर्मा ने किचन पर ताला लगाने के बाद बंदियों की गिनती पूरी बता दी थी, जबकि दो बंदी अंदर ही छिपे हुए थे। इस गंभीर लापरवाही के चलते उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। किचन में बनाई थी जेल ब्रेक की पूरी योजना जेल ब्रेक की योजना आरोपी ने किचन में काम के दौरान बनाई थी। जयराम और उसका साथी राहुल को किचन में लकड़ियां चीरने का काम दिया गया था। इसी दौरान उन्होंने लकड़ियां इकट्ठा कर पौधों में पानी देने वाले पाइप के साथ जोड़कर एक अस्थायी सीढ़ी तैयार कर ली। इसके अलावा मोटे तारों को मोड़कर पंजा बनाया, जिससे दीवार पर पकड़ बनाई जा सके। घटना वाले दिन दोनों बंदी सुबह भोजन के बाद किचन के पीछे बने कमरे में छिप गए। किचन में ताला लगने के बाद राहुल के कंधे पर चढ़कर जयराम ने तार के पंजे को दीवार के होल में फंसाया और करीब 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। हालांकि, राहुल भागने में सफल नहीं हो सका और बाद में उसी ने प्रहरी को घटना की जानकारी दी।



Source link