रिपोर्ट- पंकज शुक्ला, बड़वानी. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर बवाल हो रहा है. मोनालिसा ने फरमान खान नाम के युवक से शादी कर ली है. हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसे लव जिहाद बता रहे हैं. खरगोन के सांसद गजेंद्र पटेल ने भी कहा कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई है. परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उनकी बेटी को साजिश के तहत फंसाया गया है. वह नाबालिग है. वहीं अब मोनालिसा की शादी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह फरमान खान के साथ मंदिर में नजर आ रही है. दोनों मंदिर में भगवान के सामने हाथ जोड़ रहे हैं.