गोल्ड-सिल्वर रेट: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली, जंग के बीच बदला बाजार का रुख

गोल्ड-सिल्वर रेट: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली, जंग के बीच बदला बाजार का रुख


Last Updated:

Gold Silver Price Today 19 March: दुनियाभर में इजराइल-ईरान युद्ध ने सोने-चांदी में एक बड़ी हलचल मचा दी है. जिसके बाद पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम तेजी से नीचे गिरे हैं. जिस बीच आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव ₹910 रुपए सस्ता हुआ है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइये.

Zoom

इजराइल-ईरान युद्ध के बाद से सोने चांदी की कीमतों में भयंकर हलचल का दौर जारी है.

Gold-Silver Price 19 March: देश और दुनिया में इजराइल-ईरान युद्ध का खासा असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सोने-चांदी के दामों में भी खूब हलचल देखने को मिल रही है. इसी बीच अब सोने-चांदी के बाजारों में कई दिनों से गिरावट का दौर जारी है . जहां राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में ₹910 रुपए सस्ते हुए हैं तो वहीं चांदी ₹2,610 रुपए नीचे गिरी हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज गुरुवार (19 मार्च) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 152,770 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 245,370 रुपए/1 किलो

इजराइल-ईरान युद्ध का असर, सस्ता हो रहा सोना
देशभर में पिछले कई दिनों से सोने के भाव में भारी गिरावट का दौर जारी है. जिसका सबसे बड़ा कारण इजराइल और ईरान के बीच युद्ध है, जिसने पूरा मार्केट बदल दिया है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 152,810 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 245,740 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link