बुरहानपुर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र पाटीदार ने गुरुवार को एसपी कार्यालय परिसर में एक आधुनिक सभा कक्ष का उद्घाटन किया। इसी अवसर पर जिले को दो नए बोलेरो वाहन भी आवंटित किए गए, जिनसे पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया और क्षेत्रीय निगरानी क्षमता में वृद्धि होगी। एसपी पाटीदार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभा कक्ष का शुभारंभ किया। यह नया सभा कक्ष आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें ऑनलाइन मीटिंग के लिए प्रोजेक्टर सहित अन्य तकनीकी संसाधन उपलब्ध हैं। इस सुविधा से जिले के सभी थानों और शाखाओं के साथ वर्चुअल बैठकें आयोजित करना आसान होगा, जिससे समय की बचत होगी और कार्यों की त्वरित समीक्षा संभव हो सकेगी। विभागीय बैठकों, अपराध समीक्षा और कानून-व्यवस्था संबंधी मीटिंग अब इसी कक्ष में आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान आवंटित किए गए दोनों नए बोलेरो वाहनों की भी एसपी ने पूजा-अर्चना की। इन वाहनों से पुलिस की गश्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया और क्षेत्रीय निगरानी में सुधार होगा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को इन वाहनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित सहित कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका और यातायात के थाना प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Source link