CSK का स्टार प्लेयर पूरे IPL से बाहर, भयंकर कमजोर हुई टीम की बॉलिंग

CSK का स्टार प्लेयर पूरे IPL से बाहर, भयंकर कमजोर हुई टीम की बॉलिंग


होमखेलक्रिकेट

CSK का स्टार प्लेयर पूरे IPL से बाहर, भयंकर कमजोर हुई टीम की बॉलिंग

Last Updated:

Nathan Ellis IPL 2026: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बुरी खबर है. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले उनके लीड तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए चार मैच में पांच विकेट लिए थे. 31 साल के नाथन एलिस चेन्नई सुपरकिंग्स से पहले पंजाब किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं.

Zoom

चेन्नई सुपरकिंग्स

नई दिल्ली: अब जब आईपीएल 2026 शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. तब चेन्नई सुपरकिंग्स को करारा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. अब फ्रेंचाइजी को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट तलाशना होगा. चेन्नई डेथ ओवर्स के लिए एलिस को अपना भरोसेमंद विकल्प मानकर चल रही थी, लेकिन अब बॉलिंग अटैक पहले से ज्यादा कमजोर लग रहा है क्योंकि मथीथा पथिराना भी टीम के साथ नहीं है.

एलिस के बिना कितना कमजोर CSK का बॉलिंग अटैक
नाथन एलिस के अलावा चेन्नई के पास तेज गेंदबाजी के विकल्प में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और इंग्लैंड के जेमी ओवरटन जैसे नाम हैं. मैट हेनरी ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. टीम में मौजूद दूसरे विदेशी तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स के पास अनुभव की कमी है. यहां तक ​​कि सीएसके के पास भारतीय टैलेंट में भी भरोसेमंद विकल्पों की कमी है, जिसमें खलील अहमद युवा तेज गेंदबाजों में सबसे बड़ा नाम है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद के अलावा पिछले सीजन में सीएसके के लिए डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज का भी नाम शामिल है. इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रामकृष्ण घोष भी हैं. गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी जैसे विकल्प ही टीम के पास बचे हैं.

नाथन एलिस इंजर्ड होकर आईपीएल से बाहर

कौन होगा नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट?
जहां तक ​​रिप्लेसमेंट की बात है, यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके किस ओर रुख करती है, क्योंकि नीलामी में मौजूद सारे बड़े गेंदबाज पहले ही बिक चुके हैं. गेराल्ड कोएत्जी के रूप में आईपीएल का अनुभव रखने वाला एक तेज गेंदबाज मौजूद है, इसके अलावा अल्जारी जोसेफ, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, स्पेंसर जॉनसन और वियान मुल्डर जैसे खिलाड़ी भी हैं. तेज गेंदबाजों की कमी और वेस्ट एशिया में जारी युद्ध के बीच हवाई मार्गों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए सीएसके जल्द ही अपने रिप्लेसमेंट प्लेयर का नाम तय करना चाहेगी. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच खेलेगी.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link